सीहोर. मध्य प्रदेश के सीहोर में शराब के नशे में धुत 5 गुंडों ने शहर के बीच बाजार में जमकर उत्पात मचाया। शराबी बदमाश शहर के मछली पुल पर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। यही नहीं, उनकी इस हरकत को गलत ठहराने वालों के साथ वो मारपीट और धमकी भी दे रहे थे। आलम ये था कि, बदमाशों की दहशत में कुछ व्यापारियों ने तो अपनी दुकानें तक बंद कर दी थी। हद तो तब हो गई जब सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें हुड़दंग खत्म कर वहा से जाने को कहा।