7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गांव में चल रहा था बाल विवाह, पीछे से पहुंच गई चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम

-गांव में चल रहा था बाल विवाह-पहुंच गई चाइल्ड हेल्पलाइन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धार

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 14 Feb 2022, 12:01 AM IST

News

गांव में चल रहा था बाल विवाह, पीछे से पहुंच गई चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम,गांव में चल रहा था बाल विवाह, पीछे से पहुंच गई चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम,गांव में चल रहा था बाल विवाह, पीछे से पहुंच गई चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम

धार. मध्य प्रदेश के धार जिले में बाल विभाग द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम को सूचना दी गई कि, जिले के एक गांव में बाल विवाह की सूचना प्राप्त हुई है। इसके बाद मौके पर पहुंची चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने नाबालिग के परिजन से चर्चा कर बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी। इसके बाद परिजन ने बाल विवाह नहीं करने पर सेहमति जाहिर की है।

पहल इनिशिएटिव फॉर सोशल चेंज संस्था द्वारा संचालित चाइल्ड हेल्पलाइन धार को राष्ट्रीय आपातकालीन चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के माध्यम से अज्ञात कॉलर द्वारा जानकारी प्राप्त हुई कि, गंगा तलाई गांव में 13 फरवरी 2022 को एक नाबालिग बालिका का विवाह होने जाने जा रहा है। इसके बाद संबंधित जानकारी महिला बाल विकास विभाग जिला धार के जिला कार्यक्रम अधिकारी सुभाष जैन को केस के बारे में जानकारी दी।

यह भी पढ़ें- बीच बाजार महिलाओं को छेड़ रहे थे बदमाश, टोकने पर पकड़ा पुलिसकर्मी का कॉलर, फिर शुरु हुई देदनादन


टीम की समझाइश पर परिवार ने जताई सहमति

महिला बाल विकास विभाग चाइल्ड हेल्पलाइन टीम और पुलिस टीम संयुक्त दल बनाकर ग्राम गंगा तलाई पहुंची। मौके पर टीम विजिट कर परिवार वालों को और ग्राम वासियों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के प्रावधानों के बारे में जानकारी दी गई एवं समझाइश दी गई कि बाल विवाह ना करें। परिवार वालों ने आश्वस्त कराया कि बालिका जब तक बालिग नहीं हो जाती तब तक बालिका का विवाह नहीं करेंगे। इस दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन से जिला समन्वयक राधेश्याम काजले सहित पुलिस अधिकारियों की टीम मौजूद रही।

यह भी पढ़ें- भाजपा नेत्री का बेटा महिला मित्र के साथ निकला था वेलेंटाइन डे मनाने, होटल के कमरे में मिली लाश

कटनी में टनल निर्माण कार्य के बीच बड़ा हादसा, देखें Video