
राजगढ़. राज्यसभा सांसद और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह अपने बयानों को लेकर आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। अक्सर मोदी सरकार की नीतियों को लेकर दिग्विजय सिंह सरकार को घेरते नजर आते हैं। एक बार फिर दिग्विजय सिंह ने केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने हर चीज पर मोदी सरकार के द्वारा जीएसटी लगाए जाने को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया और सवाल दागा। इस दौरान उन्होंने केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी को लेकर भी बयान दिया।
'वो बार चलाती हैं तो चलाएं, हमें कोई आपत्ति नहीं'
राजगढ़ में मीडिया से बात करते हुए दिग्विजय सिंह ने केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी के बार चलाने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि स्मृति ईरानी की बेटी अगर बार चलाती हैं तो चलाएं, हमें इससे कोई आपत्ति नहीं है। बता दें कि स्मृति ईरानी की बेटी को लेकर बयानों को लेकर इन दिनों सियासत गर्माई हुई है।
मोदी सरकार पर बरसे दिग्विजय
वहीं केन्द्र सरकार के हर चीज पर GST लगाने को लेकर दिग्विजय सिंह ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। दिग्विजय सिंह ने कहा कि देश में केन्द्र की भाजपा सरकार ने हर चीज पर GST लगा दी है। दूध पर, दही पर, आटे पर, नमक पर, यहां तक की पराठे पर भी अब GST लगा दिया गया है। लेकिन मदिरा, मांस, मछली और मुर्गी इस पर GST नहीं है। मैं पीएम नरेन्द्र मोदी. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से पूछना चाहता हूं कि आपने शराब पर, मांस पर, मछली पर, मुर्गी पर GST क्यों नहीं लगाया। मदिरा प्रेम किसका है, कौन इतना प्रेमी है आपकी कैबिनेट में जिसके कारण इन चीजों पर जीएसटी नहीं लगाया जा रहा है।
Published on:
29 Jul 2022 03:25 pm
बड़ी खबरें
View Allराजगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
