राजगढ़। करीब पांच साल पहले अपनी भांजी का रिश्ता तय करने के दौरान रिश्तेदारों के पड़ोसी के घर चाय पीना एक पिता के लिए मंहगा पड़ रहा है। चाय के दौरान हुई सामान्य बातचीत को बाढगांव के लोग सगाई बताते हुए अब पिता पर उसकी बेटी का रिश्ता करने और ऐसा नहीं करने पर पूरे गांव में नुकसान की धमकी दे रहे है। ऐसे में जीरापुर थाने में कई बार की गई शिकायत के बाद कोई कार्रवाई नहीं होने पर पिता भगवान सिंह और उसकी बेटी सहित अन्य परिजनों ने राजगढ़ पहुंच एसपी को पूरे मामले से अवगत करवाया। जिसके बाद उनके निर्देश पर पुलिस ने जांच और कार्रवाई की शुरूआत की है।