
तेज रफ्तार एंबुलेंस ने 5 गायों को कुचला, आधे घंटे तक वाहन में फंसी रही गाय, तड़प-तड़प कर सभी की मौत
राजगढ़. मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से बड़ा हादसा सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार आ रही एंबुलेंस ने सड़क पर बैठी 5 गायों को कुचल दिया है। हादसे का शिकार हुई सभी पांचों गायों की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसा इतना भीभत्स था कि, एक तरफ तो पांच में चार गायों के शव सड़क पर बिखड़े पड़े थे, तो वहीं दूसरी तरफ एक गाय एंबुलेंस की बॉडी के निचले हिस्से में फंस गई, जिसकी करीब आध् घंटे तक तड़पने के बाद मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये घटना ब्यावरा और राजगढ़ के बीच हिरण खेड़ी जोड़ के पास हुई है। बताया जा रहा है कि, एक तेज रफ्तार एंबुलेंस राजगढ़ से एक मरीज को लेकर भोपाल की तरफ जा रही थी, लेकिन रास्ते में नरसिंहगढ़ के पास संबंधित मरीज की मौत हो गई। मरीज की मौते के बाद एंबुलेंस डेड बॉडी को वापस छोड़ने के लिए राजगढ़ लौट रही थी। इसी बीच हिरण खेड़ी जोड़ के पास ये हादसा हो गया।
तेज रफ्तार ने ली 5 गायों की जान
बताया जा रहा है कि, एंबुलेंस संजय जाटव नामक ड्रायवर चला रहा था। हादसे के वक्त कमल वर्मा एमटी भी एंबुलेंस में मौजूद था। स्थानीय लोगों की माने से ड्राइवर एंबुलेंस को तेज गति से चला रहा था। इस वजह से सामने गाय आने से वो गाड़ी को नियंत्रित नहीं कर सका। घटना के बाद से गौसेवकों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
Updated on:
20 Sept 2022 04:47 pm
Published on:
20 Sept 2022 04:47 pm
बड़ी खबरें
View Allराजगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
