23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शर्मनाकः पुलिस ने कचरा गाड़ी में शव को भेजवाया अस्पताल

मरने के बाद शव वाहन या एंबुलेंस तक नसीब नहीं गरीब कोपुलिस की शर्मनाक हरकत की निंदा कर रहा शहर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजगढ़

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 31 May 2020, 12:15 PM IST

शर्मनाकः पुलिस ने कचरा गाड़ी में शव को पहुंचवाया अस्पताल

शर्मनाकः पुलिस ने कचरा गाड़ी में शव को पहुंचवाया अस्पताल

राजगढ़। जिम्मेदारों की तमाम हरकतें शर्मसार कर देती हैं। पचोर शहर में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत के मुंह में समाए एक व्यक्ति को मरने के बाद इज्जत भी नसीब नहीं हुई। पुलिस के जिम्मेदारों ने बेहद निंदनीय कृत्य करते हुए शव को अस्पताल पहुंचाने के लिए कचरा गाड़ी में रखवा कर भेजवाया। शर्मसार कर देनी वाली इस घटना की हर कोई निंदा कर रहा। हालांकि, अधिकारी अभी चुप्पी साधे हुए हैं।
पचोर शहर में रहने वाले हरि धोबी अपने किसी काम से शहर के टेंशन चैराहे से घर की तरफ जा रहे थे। शनिवार की देर रात में अज्ञात वाहन ने उनको ठोकर मार दी। अज्ञात वाहन की चपेट में आए हरि धोबी की मौके पर ही मौत हो गई।

Read this also: खाली थैला लेकर महिलाएं पहुंची कलक्टर ऑफिस, गांव पहुंचे अधिकारी तो नजारा देख रह गए दंग

दुर्घटना की जानकारी आसपास के लोगों को होने पर तत्काल पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराया। पुलिस का रवैया शव के प्रति बेहद खेदपूर्ण था। शव को किसी शव वाहन या एंबुलेंस से अस्पताल भेजवाने की बजाय उसे कचरा ढोने वाले नगर पालिका की गाड़ी में रखवाया और मच्र्युरी में भेजवाया। नगर पालिका के कचरा ढोने वाले वाहन से शव ढोने की घटना की जानकारी जिसे भी हो रही वह इस शर्मनाक घटना पर रोष जता रहा।

Read this also: राजगढ़ में दरोगा कोरोना पॉजिटिव, एक दिन में जिले में दो पाॅजिटिव केस

Report by Bhanu Thakur