4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पटवारी 15 सौ रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार, भोपाल लोकायुक्त ने की कार्रवाई

15 सौ रुपए की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, भोपाल लोकायुक्त ने की कार्रवाई...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजगढ़

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 3 Jun 2018, 6:17 PM IST

Arrest

पटवारी 15 सौ रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार, भोपाल लोकायुक्त ने की कार्रवाई

राजगढ़। जिले के सारंगपुर तहसील के पटवारी को भोपाल लोकायुक्त ने 15 सौ की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस संबंध में बताया जा रहा है कि पटवारी ने किसान की जमीन का सीमांकन कराने के लिए 10 हजार रुपये की मांग की थी।
जिसके चलते किसान द्वारा पूर्व में 4 हजार रुपये दिया जा चुका था। इसके बाद भी सीमांकन रिपोर्ट प्रस्तुत नही की गई थी। जिससे परेशान किसान ने लोकायुक्त से पटवारी की शिकायत की। सूचना मिलने पर लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

डीएसपी नवीन अवस्थी ने बताया कि किसान ने 17 मार्च को सीमांकन आवेदन किया था, इसके बदले में 4 हजार रुपये भी दिये, जिसके कुछ दिन बाद 5 अप्रैल को सीमांकन के लिए फिर से 6 हजार रुपये मांगे गए, लेकिन सीमांकन की रिपोर्ट नही दी। जिसके सत्यापन के बाद 15 सौ रुपए लेते हुए पटवारी को गिरफ्तार कर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।


इधर, सैलानी बुझा रहे बंदरों की प्यास:-
इन दिनों प्रदेश भर में पड़ रही झुलसा देने वाली भीषण गर्मी के बीच जंगली जीव भी इस समय पानी की एक एक बूंद के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सीहोर जिले से भी सामने आया है।

यहां 42 से 44 डिग्री सेंटीग्रेट तापमान के बीच जिले के नादान घाट पर गुजरने वाले सैलानी और यात्री आजकल पानी के लिए परेशान बंदरों को अपने साथ लाया पानी पिलाकर पुण्य कमा रहे हैं। ऐसे में पानी की एक-एक बूंद के लिए डाली दर डाली भटकते बंदरों को कुछ हद तक आराम नसीब हुआ है।

यहां तगाड़ी में पानी डालते ही बंदरों के झुण्ड तुरंत आ जाता है और पानी पीकर अपनी प्यास बुझाता है। पानी मिलने से इन दिनों प्यास के चलते भटकने वाले बंदर आसपास के इलाकों से काफी संख्या में अब नादान घाट के हाईवे पर एकत्रित होने लगे हैं।