राजगढ़. दो दिन से राजगढ जिले सहित पूरा पश्चिमी मध्यप्रदेश बादलों के आगोश में है। बादलों के कारण जिलेवासियों को पिछले एक हफ्ते से रात में पड़ रही भीषण सर्दी से तो राहत मिली है, लेकिन दिन में खिलने वाली धूप के नदारद होने से दिन में पडऩे वाली सर्दी लोगो के लिए परेशानी बन रही है।