18 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजगढ़ में एक ही रात में पुलिस टीम पर दो बार हमला, ASI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल

Police Attack: घरेलू हिंसा की शिकायत पर पहुंचे पुलिसकर्मी से आरोपियों ने की मारपीट, पुलिसकर्मी से मारपीट की सूचना पर आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर बदमाशों ने दोबारा किया हमला।
2 min read
Google source verification
rajgarh police station

rajgarh police station, पुलिस थाना कोतवाली, राजगढ़ (Source-Patrika File)

Rajgarh Police Attack: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में एक ही रात में दो बार पुलिस टीम पर बेखौफ बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों के द्वारा किए गए हमले में एएसआई समेत 3 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले में पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ है। इधर घटना के बाद पुलिस ने कुछ ही घंटों में घेराबंदी कर हमला करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें एक महिला व एक नाबालिग लड़की भी शामिल है।

घरेलू हिंसा की शिकायत पर पहुंची थी पुलिस

जानकारी के अनुसार खुजनेर में डायल-112 के इवेंट पर पहुंची एफआरवी के साथ आरोपियों द्वारा पथराव और तोड़फोड़ किया गया। पुलिस के अनुसार घोड़ाखेड़ा गांव में घरेलू हिंसा की शिकायत हुई थी। जिसमें उक्त आरोपी अपनी बहू के साथ मारपीट कर रहे थे। इस पर खुजनेर की टीम से सैनिक राहुल भिलाला पहुंचे, उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। उन्हें शासकीय कार्य करने से रोकने, जान से मारने की धमकी देने और मोबाइल लूटने का भी आरोप है। इसके बाद पांचों आरोपी मौके से भाग गए थे। इसके बाद उनकी तलाश शुरू हुई और खैरासी में पुलिस टीम से विवाद हुआ।

बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर दोबारा हमला

भाग रहे बदमाशों के बारे में खुजनेर थाने से डीसीबी शाखा में पदस्थ एएसआई को सूचना दी गई कि पुलिसकर्मी से मारपीट कर भागे बदमाश मोटर साइकिलों से उनके थाना क्षेत्र की तरफ आ रहे हैं। सूचना पर एएसआई, प्रआर पुरुषोत्तम भील, आरक्षक ललित तोमर और श्याम रघुवंशी के साथ आरोपियों की तलाश में रवाना हुए। टॉवर लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम करेडी से खैरासी की तरफ पहुंची। गांव के पास दो मोटरसाइकिल सवारों को रोका और राकेश वर्मा और महेंद्र उर्फ विनोद वर्मा को पकड़ लिया। इसी दौरान पीछे से विजय सिंह वर्मा मोटरसाइकिल से कांताबाई और एक नाबालिग लड़की के साथ वहां पहुंचा। पुलिस के अनुसार तीनों ने दोनों आरोपियों को छुड़ाने का प्रयास किया और पुलिस टीम से मारपीट शुरू कर दी।

पत्थर से हमला, हाथ पर काटा

आरोपी विजय ने एएसआइ पर पत्थर से हमला किया, जिससे दाहिनी कनपटी और गाल पर चोट लगी। प्रियंका ने एएसआइ की भुजा पर काट लिया। इसके बाद कांताबाई ने ललित तोमर की कनपटी पर पत्थर मारा, जबकि नाबालिग लड़की ने डंडे से हमला किया। वहीं, राकेश और महेंद्र ने पुलिस अभिरक्षा से छूटकर पत्थर मारे, जिससे श्याम रघुवंशी की पीठ में चोट आई। हमले के बाद पांचों आरोपी अंधेरे में भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर घेराबंदी की। इसी दौरान टीआई रवि ठाकुर और उनके स्टाफ ने गांव वालों की मदद से पांचों को पकड़ लिया। मामले में राजगढ़ कोतवाली में पुलिसकर्मी की रिपोर्ट पर विभिन्न धाराओं में एफआइआर दर्ज की गई है।