5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पढ़ाई के लिए डांटा तो छात्रा ने शेयर किए अश्लील फोटो-वीडियो

शहर के एक निजी स्कूल में पढऩे वाली नाबालिग छात्रा ने अपने ही स्कूल की शिक्षिका की सोशल मीडिया पर फर्जी आइडी बना दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजगढ़

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 20 Oct 2021, 11:09 AM IST

पढ़ाई के लिए डांटा तो छात्रा ने शेयर किए अश्लील फोटो-वीडियो

पढ़ाई के लिए डांटा तो छात्रा ने शेयर किए अश्लील फोटो-वीडियो

राजगढ़/ब्यावरा. पढ़ाई के लिए डांटना एक छात्रा को इतना अखर गया कि उसने अपने ही विद्यालय की शिक्षिका की फर्जी आईडी बनाकर उन्हें सबक सिखाने की ठान ली, इतना ही नहीं इस नाबालिग छात्रा ने मेडम की आईडी पर अश्लील फोटो और वीडियो डालकर लोगों से चैटिंग भी शुरू कर दी, जब इस मामले में मेडम के पास लोगों के फोन आने लगे, तो मामले का खुलासा हुआ।

शहर के एक निजी स्कूल में पढऩे वाली नाबालिग छात्रा ने अपने ही स्कूल की शिक्षिका की सोशल मीडिया पर फर्जी आइडी बना दी। उस पर अश्लील फोटो और वीडियो लोड कर दिए। वह शिक्षिका के कई दोस्तों से चैटिंग करने लगी, न्यूड फोटो उसे भेजने लगी। उसने शिक्षिका के फोटो एडिट कर वीडियो और कुछ अश्लील फोटो में लगा दिए। इससे वे वायरल हो गए और शिक्षिका के पास परिचितों के फोन आने लगे। कुछ दिन बाद जब शिक्षिका को पता चला तो वह थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला जांच में लेकर साइबर सेल की मदद ली। इसके बाद सामने आया कि उन्हीं के स्कूल की एक नाबालिग छात्रा ने यह किया है। शिक्षिका ने भी स्वीकार किया कि उक्त छात्रा को मैंने पढ़ाई के संंबंध में डांट दिया था। इससे खफा होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से कम्प्यूटर के आइयूआरएल नंबर और संंबंधित सोशल साइट्स के फर्जी आइडी के यूजरनेम, उसमें उपयोग हुए मोबाइल नंबर इत्यादि के आधार पर ब्यावरा की ही उक्त छात्रा को ढूंढ़ निकाला।

घर-घर पहुंचेगा राशन, सस्ती मिलेगी बिजली, फसलों का भी मुआवजा


पुलिस गिरफ्त में आने के बाद छात्रा ने कहा कि शिक्षिका को सबक सिखाने के लिए मैंने यह किया, उन्होंने मुझे डांट दिया था, ज्यादा ही चतुर बनती थी, इसी का सबक सिखाने के लिए मैंने ऐसा किया। ब्यावरा पुलिस के अनुसार मामले में संबंधित छात्रा के खिलाफ धारा-३54 (सी), 509 और 66 -सी, 67 आईटी एक्ट के तहत छात्रा के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया लेकिन नाबालिग होने से उसे नोटिस पर छोड़ दिया। अब मामला किशोर न्यायालय में चलेगा।