
Rajgarh 5-year-old girl dies: कीचड़ के कारण पैर फिसलने से कुएं में गिरी 5 साल की राधिका (फोटो सोर्स- Patrika)
Rajgarh 5 year old girl dies: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा क्षेत्र से एक दर्दनाक और दिल को झकझोर देने वाली घटना की खबर सामने आई है। यहां मां के साथ खेत पर घूमने गई पांच साल की मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। जब तीन घंटे के बाद माता-पिता सहित ग्रामीणों ने मासूम का शव देखा तो सभी बिलख उठे।
मामला 15 अगस्त को ब्यावरा. कालीपीठ थाना क्षेत्र के आंबा गांव में शनिवार दोपहर दर्दनाक हादसे में मां के सामने पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार राधिका (5) पिता चंदर सिंह सेन की कुएं में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मासूम अपनी मां के साथ कुएं पर गई थी, तभी दोपहर 12 बजे अचानक पैर फिसलने से कुएं में जा गिरी। बेटी को कुएं में गिरता देख मां की चीख-पुकार सुनकर आसपास के किसान मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे तक बच्ची को निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और कुएं में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने करीब तीन घंटे तक बच्ची की तलाश की। लगातार प्रयास के बाद शाम करीब 5 बजे राधिका का शव कुएं से बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
राधिका का कीचड़ और फिसलन के कारण अचानक पैर फिसल गया। राधिका के पिता चंदर सिंह ने बताया कि परिवार खेत में सब्जी लगाने का काम कर रहा था। इसी दौरान राधिका अपनी मां के साथ कुएं के पास पहुंची। कुएं के आसपास कीचड़ और फिसलन होने से उसका पैर फिसल गया और वह पानी में जा गिरी। मां ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया, जिसके बाद ग्रामीणों ने बच्ची को बचाने की कोशिश शुरू की। हादसे के बाद प्रशासन ने पीड़ित परिवार को राहत देने की घोषणा की।
पिता ने बताया कि बेटी अभी आंगनबाड़ी में जाती थी, बाद अभी स्कूल में लिखवाया था। तीन बहनों में सबसे छोटी राधिका पूरे परिवार की लाडली थी। अचानक हुए हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। रविवार को गमगीन माहौल में राधिका का अंतिम संस्कार किया गया। मासूम की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है
Updated on:
16 Aug 2026 03:23 pm
Published on:
16 Aug 2026 03:22 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
