29 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ITR फाइलिंग के बाद कपड़ा व्यापारी का मोबाइल हैक, ब्यावरा में ठगों ने खाते से उड़ाए 50 हजार

Cyber Fraud : साइबर ठगी के शिकार पीड़ित के अनुसार, कुछ दिन पहले उसने एक मूवी ग्रुप भी जॉइन किया था। ठगों ने 11 बार ऑनलाइन ट्रांजेक्शन किए। नेटवर्क एरर के चलते अधिकतर फेल हुए। खाते से 85 हजार निकाले, फिर 35 हजार दूसरे खाते में आ गए।
2 min read
Google source verification
Cyber Fraud

Cyber Fraud (जावरा में कपड़ा व्यापारी से 50 हजार की साइबर ठगी Photo Source- Patrika)

Rajgarh News :मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले ब्यावरा नगर के एक कपड़ा व्यापारी के साथ साइबर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, आईटीआर फाइल करने के बाद उनका मोबाइल हैंग हो गया और इसी दौरान साइबर ठगों ने मोबाइल हैक कर अलग - अलग बैंक खातों से करीब 85 हजार रुपए निकाल लिए। हालांकि, 35 हजार रुपए व्यापारी के ही दूसरे खाते में फिर डाल दिए। ऐसे में करीब 50 हजार की ठगी व्यापारी के साथ हुई है। पीड़ित की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, नगर के वार्ड नंबर-4 में रहने वाले सुनील पिता गोपाल हरिकिशन लालवानी ने शिकायत में बताया कि, कुछ दिन पहले उनके सोशल मीडिया पर मूवी के कुछ ग्रुप जॉइन किए थे। इसके चार - पांच दिन बाद 25 जुलाई को उनका मोबाइल अचानक हैंग हो गया। और करीब 15 मिनट तक सामान्य रूप से काम नहीं कर पाया। रात में जब उन्होंने मोबाइल देखा तो बैंक से लगातार डेबिट के मैसेज आने लगे। जांच करने पर पता चला कि, एक खाते से 50 हजार रुपए निकाल लिए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। साइबर टीम की मदद से ठगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

11 ट्रांजेक्शन में 5 बार ट्रांसेक्शन हुए

ठगों ने पहले 50 हजार की राशि निकालने के बाद भी लगातार खाते से डेबिट करते रहे। ठगों ने व्यापारी के पंजाब नेशनल बैंक के खाते से भी करीब पांच किस्तों में हर बार करीब 47 हजार रुपए ट्रांसफर करने का प्रयास किया। कुल 11 ऑनलाइन ट्रांजेक्शन किए। लेकिन बाद में ट्रांजेक्शन फेल होने से व्यापारी के खाते से अधिक राशि नहीं निकाल पाए। साथ ही, ठगों ने व्यापारी के एक खाते से राशि डेबिट कि जो उनके दूसरे खाते में भी ट्रांसफर की गई। साथ ही, बैंकिंग सिस्टम में तकनीकी बाधा आने से आगे के ट्रांजेक्शन नहीं हो सके।

पहले भी युवक हो चुका ठगी का शिकार

पीड़ित ने बताया कि, इससे पहले भी उनके खाते से 8,400 रुपए की साइबर ठगी हो चुकी थी, जिसके बाद वो काफी सतर्क रहते थे, लेकिन इसके बावजूद इस बार बड़ी ठगी हो गई। घटना का पता चलते ही साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।