पुलिस ने सबर अली खान 27 साल टिमकीटोला थाना बहेला जिला बालाघाट, रूपेश कोठले 23 साल चांदगढी, रवि बंजारे 30 साल चांदगढी, कुंवर दास उर्फ दददु मारकण्डे 27 साल चांदगढी को गिरफ्तार किया है। एसपी त्रिलोक बंसल ने बताया कि प्रकरण में आरोपियों के चल-अचल सम्पत्ति की जानकारी लेकर राजसात कराने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रकरण में मुख्य आरोपी से जानकारी के आधार पर अन्य की संलिप्तता की जांच की जा रही है। प्रकरण में और गिरफ्तारी की जाएगी।