CG Crime News: जिले में गौ तस्करी के मामले में अपने ही सिपाही पर पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल 10 सितंबर को पुलिस ने गौ तस्करी की सूचना पर एक फार्म हाउस पर रेड मारी थी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले पाटन थाना के आरक्षक डिलेश्वर पठारे ने गौ तस्करों को रेड की सूचना दे दी।