9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अग्रसेजन जयंती… महिलाएं साफा बांध कर शामिल हुई शोभायात्रा में

परिचय सम्मेलन सहित हुए अनेक आयोजन

2 min read
Google source verification
system

शाोभायात्रा ... अग्रसेन जयंती के मौके पर कई आयोजन किए गए।

राजनांदगांव / डोंगरगढ़. अग्रसेन जयंती के पावन पर्व पर महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा डोंगरगढ़ अग्रवाल समाज निकाली गई जिसमें जिसमें युवक-युवती एवं महिलाएं साफा बांध कर निकली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नंदकुमार अग्रवाल, अध्यक्षता सुशील पसारी का भव्य स्वागत किया गया। उक्त अवसर पर समाज की विभिन्न प्रतिभाओं का सम्मान अतिथियों द्वारा किया गया।

अग्रसेन की जीवनी पर डाला प्रकाश
समाज को संबोधित करते हुए नंदकुमार अग्रवाल ने समाज की एकता एवं महाराजा अग्रसेन के समाजवाद पर प्रकाश डालते हुए कहा वैसे तो हमारा समाज दान त्याग व परोपकार समस्त मानव जाति के लिए हमेशा तत्पर रहता है लेकिन आज आवश्यकता है समाज में एकता की। उन्होंने कहा कि समाज में ग्रुप बाजी सांप सीढ़ी का खेल बंद होना चाहिए और एक मजबूत समाज के रूप में उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए।

समाज के प्रति कर्तव्यों को बताया
अध्यक्ष सुशील पसारी ने अपने उद्बोधन में टूटती हुई शादी और बिखरते हुए समाज पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा हमें अपने बच्चों को उच्च शिक्षा के साथ-साथ संस्कृती बनाना चाहिए। उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या के साथ हमारे वर्तमान में जो युवक और युवतियां है उनकी सुरक्षा पहले करना चाहिए। वीरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को सप्ताह में 1 दिन समाज के लिए अवश्य देना चाहिए। आर्थिक रूप से तंग समाज के विभिन्न वर्गों को ऊंचा उठाने में समाज का पहला कर्तव्य होना चाहिए। उन्होंने कहा शहर की लड़की गांव में नहीं जाना चाहती यह बहुत बड़ी चिंता का विषय है। प्रतिभाओं का सम्मान करते हुए अग्रवाल सभा के अध्यक्ष गिरधारी मेहाडिया ने सभी को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य और यशस्वी जीवन की कामना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सामाजिकगण उपस्थित रहे।

दशहरा पर रामलीला का आयोजन
मुढ़ीपार. आदर्श ग्राम मुढ़ीपार में दशहरा उत्सव की तैयारी जोरो से चल रहा है। इस गांव में दशहरा के दिन रावण दहन की परंपरा वर्षों से चला आ रहा है। यहां दशहरा उत्सव देखने आस-पास के दर्जन भर गांवों के ग्रामीण आते है। प्रत्येक वर्ष रामलीला के साथ 30 फीट रावन के पुतले का दहन किया जाता है। वहीं इस वर्ष भी दशहरा उत्सव की तैयारी लगभग पुरी हो चुकी है। मां दुर्गा मंदिर उत्सव समिति व समस्त ग्रामीणों के संयुक्त तत्वाधान में इस वर्ष भी 19 अक्टूबर दिन शुक्रवार को दशहरा उत्सव धुमधाम से मनाया जायेगा। रात 8 बजे रामलीला के बाद रावण दहन किया जाएगा। साथ ही रात 10 बजे आकाशवाणी व दुरदर्शन के कलाकारों द्वारा धरती के सिंगार भोथीपार कला वालो का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दिया जायेगा। उक्ताशय की जानकारी देते हुए खेमलाल सिन्हा,टाकेश्वर यादव ने समस्त अंचल वासियों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थिती की अपील की है।