9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जागरूकता: मतदान प्रक्रिया से युवाओं को लगातार किया जा रहा अवगत

वीवीपेट मशीन का प्रदर्शन एवं मतदान की शपथ

2 min read
Google source verification
system

मतदान... मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

राजनांदगांव / खैरागढ़. रानी रश्मि देवी सिंह शासकीय महाविद्यालय खैरागढ़ में प्राचार्य प्रो. डीके बेलेंद्र के मार्गदर्शन में तहसील निर्वाचन द्वारा वीवीपेट मशीन का प्रदर्शन कर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को मतदान की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। छात्रसंघ प्रभारी जेके वैष्णव ने छात्र-छात्राओं को मतदान की प्रक्रिया को समझाते हुए उक्त मशीन के सही तरिके से प्रयोग के सूक्ष्म जानकारी प्रदान करते हुए मतदान की पूरी प्रक्रिया अवगत कराया। छात्रों ने वीवीपेट मशीन में मतदान प्रक्रिया के तहत मत देकर पर्ची में अपने चिह्न को प्रत्यक्ष रूप से प्रेक्टिकल कर देखा। प्रो. जितेंद्र साखरे ने मतदान में मत देने की पारदर्शिता वीवीपेट मशीन की प्रक्रिया से अवगत कराया।

स्वीप के अंतर्गत दिया जा रहा प्रशिक्षण
स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी प्रो. सुरेश आडवानी ने लोकतंत्र में मतदान के महत्व को बताया। वीवीपेट मशीन प्रदर्शन के बाद महाविद्यालय के छात्रसंघ प्रभारी जेके वैष्णव ने समस्त छात्र-छात्राओं एवं महाविद्यालय स्टॉफ को शत-प्रतिशत मतदान की सामूहिक शपथ दिलायी। इस अवसर पर प्रो. जीएस भाटिया, अतिथि व्याख्याता डॉ. मंजू शर्मा, अनिता वाधवानी, वर्षा रजक, अंजली पटेल, सूर्यकांत वर्मा, हेमूराम पंदे, कोमल प्रसाद साहू, दुर्गा धीवर सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

मतदान को लेकर शाला मे दिलाई गई शपथ
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संस्था प्राचार्य डॉ. साधना अग्रवाल ने समस्त कर्मचारियों को निष्पक्ष, निडर होकर निर्वाचन कार्य सम्पन्न कराने एवं मतदान करने का शपथ दिलाई गई। इस दौरान प्राचार्य अग्रवाल ने कहा कि देश के प्रत्येक स्त्री-पुरुष जिसकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो गयी है उन्हें बिना किसी डर भय के निर्विघ्न और निष्पक्ष मतदान करने का अधिकार है। विशेष कर दिव्यांग मतदाताओ के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष व्यवस्था की है ताकि बिना किसी बाधा के अपने मतदान का उपयोग कर सके। इस अवसर पर वरिष्ठ व्यख्याता कमलेश्वर सिंह, तारा सिंह, कुणाल टंडन, गिरिवर कोसरे, गुंजन सिंह, शीला सिंह विभास पाठक, अखिलेश श्रीवास्तव, खुम वर्मा, तृप्ति दासरिया, उत्तरा साहू, विनिता सिंह, महेश देवांगन, मुकेश भुआर्य, किशोर यादव, चित्रा पाठक, चंद्रशेखर रजक, नंदकुमार देवांगन, भोजराम वर्मा, शायिमा कुरैशी उपस्थित थे।