1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Big Breaking : आचार्य विद्यासागर ने ली समाधि, 3 दिन उपवास के बाद त्यागा देह, दोपहर 1 बजे होगा अंतिम संस्कार

Big Breaking : जैन मुनि दिगंबर परंपरा के आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जी ने देर रात 2.35 बजे देह त्याग दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 18 Feb 2024, 12:45 PM IST

jain_muni.jpg

Acharya Vidyasagar took Samadhi : जैन मुनि दिगंबर परंपरा के आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जी ने देर रात 2.35 बजे देह त्याग दिया। (cg breaking news) राजनांदगाव के डोंगरगढ़ के चंद्रगिरि में उन्होंने तीन दिन के कठिन उपवास के बाद समाधि ली। (big breaking) दिगंबर मुनि परंपरा के आचार्य ने पूर्ण जागृतावस्था में आचार्य पद का त्याग किया। इसके बाद तीन दिन का उपवास लिया और अखंड मौन धारण कर लिया। इसके बाद उन्होंने प्राण त्याग दिए। (big breaking) उनके शरीर त्यागने की खबर मिलने के बाद जैन समाज के लोग डोंगरगढ़ में जुटना शुरू हो गए हैं। (breaking news) बता दें की आज दोपहर 1 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।


प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक

आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जी के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने शोक जताया उन्होंने एक्स पर ट्वीट कर कहा की- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स कर लिखा- "मुझे वर्षों तक उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का सम्मान मिला। (big breaking) मैं पिछले साल के अंत में छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में चंद्रगिरि जैन मंदिर की अपनी यात्रा को कभी नहीं भूल सकता। उस समय, मैंने आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज जी के साथ समय बिताया था।