27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डोंगरगढ़ मंदिर में बड़ा हादसा! रोपवे ट्रॉली गिरने से 4 भाजपा नेता घायल… पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा भी थे सवार

Big Accident in Dongargarh Temple: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। डोंगरगढ़ में रोपवे टूटने से भाजपा नेता घायल हो गए है।
less than 1 minute read
Google source verification
डोंगरगढ़ मंदिर में बड़ा हादसा! रोपवे ट्रॉली गिरने से 4 भाजपा नेता घायल… पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा भी थे सवार

Big Accident in Dongargarh Temple: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। डोंगरगढ़ में रोपवे टूटने से भाजपा नेता घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि, जब वे सवार होकर मां बम्लेश्वरी के दर्शन को जा रहे थे तभी रोपवे का एक हिस्सा टूटकर गिर गया।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा रोपवे के मेंटेनेंस में लापरवाही के कारण हुआ है। हादसे के बाद प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। इस हादसे ने मंदिर प्रशासन और ट्रॉली प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसे के दौरान ट्रॉली पर पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा, भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा, भाजपा नेता मनोज अग्रवाल और दया सिंह सवार थे। हादसे में सभी नेताओं को चोटें आई हैं।

यह भी पढ़े: CG News: गृहमंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की, कहा पाकिस्तान से आए सभी लोगों को जल्द से जल्द हटाएं

भाजपा नेता को आई गंभीर चोटें

बताया जा रहा है कि, इस हादसे में भाजपा नेता भरत वर्मा को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें राजनांदगांव मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, एक ट्राली में 6 लोग सवार थे। सवारों में राम सेवक पैकरा, भरत वर्मा, दया सिंह, मनोज अग्रवाल के नाम बताए गए हैं। बताया जा रहा है कि, भरत वर्मा के हाथ में चोट आई है। हादसे की वजह मेंटेनेंस में लापरवाही को माना जा रहा है। वहीं इस हादसे में भाजपा नेता और पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा बाल-बाल बच गए।

देखें Video