
सरकार ने जारी की साढे़ चार करोड़ रुपए की स्वीकृति
राजनांदगांव. rajnandgaon crime news : दो दिन पहले पेन्ड्री स्थित मेडिकल कॉलेज में पदस्थ दो जूनियर महिला डॉक्टरों का रास्ता रोक कर बदसलूकी करने व बहस करने का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने एक भाजपा नेता व उसके दो साथियों के खिलाफ धारा 151 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
rajnandgaon BJP Leader : मिली जानकारी के अनुसार 19 मई की रात को दो जूनियर महिला डॉक्टर मोपेड में पेन्ड्री स्थित मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी करने जा रही थी। इस दौरान भाजपा नेता पार्थ गेन्ड्रे, धनंजय गेन्ड्रे और हरिश सोनवानी द्वारा महिला डॉक्टरों को रास्ते में रोक लिया गया।
मामले को लेकर डॉक्टरों में आक्रोश, कड़ी कार्रवाई की मांग
रास्ता रोकने के बाद भाजपा नेता पार्थ का एक साथी अपने आप को पत्रकार बताकर महिला डॉक्टरों से पूछताछ करने लगा। इसका विरोध करने पर तीनों लोग महिला डॉक्टरों से बहस करना शुरू कर दिए। इस दौरान महिला डॉक्टर मेडिकल कॉलेज के मुख्य गेट के पास पहुंचे और मामले की जानकारी वहां मौजूद गार्ड को दिए। फिर कॉलेज से कुछ और डॉक्टर मौके पर पहुंच गए।
इस दौरान तीनों आरोपियों द्वारा गार्ड व अन्य स्टाफ के साथ भी बहस की गई । मामले की शिकायत लालबाग थाना में की गई है। मामले के लेकर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों में काफी आक्रोश है और पुलिस से इन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 151 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में जुटी है।
Updated on:
22 May 2023, 5:10 PM IST
Published on:
22 May 2023, 5:03 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.