2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Septic Tank Accident: 200 मीटर दूर खेलने गया था रिहान, डोंगरगांव में खुले सेप्टिक टैंक से मिली मासूम की लाश

Dongargaon Accident: राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुर में खुले निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में गिरने से 6 वर्षीय रिहान ठाकुर की दर्दनाक मौत हो गई।
2 min read
Google source verification
Septic Tank Accident

खुले सेप्टिक टैंक से मिली मासूम की लाश (photo source- Patrika)

Septic Tank Accident: डोंगरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुर में एक हृदय विदारक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। खुले निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में गिरने से महज 6 वर्षीय मासूम रिहान ठाकुर की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मासूम के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

Rajnandgaon News: पानी से भरे टैंक में मिला मासूम का शव

ग्राम संबलपुर निवासी किसान भारत ठाकुर का इकलौता पुत्र रिहान ठाकुर शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे रोज की तरह अपनी बुआ के घर के पास स्थित मैदान में खेलने गया था। घर से करीब 200 मीटर दूर खेलने निकला रीहान काफी देर तक वापस नहीं लौटा, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई और उसकी तलाश शुरू की गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि उसकी बुआ घर पर नहीं थीं और रीहान अकेले ही आसपास खेल रहा था।

इसी बीच किसी ने उसे पास में बने खुले निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक के आसपास देखा था। आशंका होने पर परिजनों ने बांस और लोहे की रॉड की मदद से पानी से भरे टैंक में तलाश शुरू की। कुछ ही देर बाद मासूम का शव बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही डोंगरगांव पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया और बाद में अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।

विधायक भोला ने किया निरीक्षण

सम्बलपुर में पानी में डूबने से युवक रिहान ठाकुर के आकस्मिक निधन पर विधायक भोलाराम साहू ने शनिवार को शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। विधायक ने घटनास्थल का भी निरीक्षण किया। ग्रामीणों से चर्चा कर भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जलाशयों और नदी-नालों के आसपास आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था और सावधानी बरतने की आवश्यकता पर
जोर दिया।

Rajnandgaon News: निर्माण स्थल पर सुरक्षा जरूरी

मासूम रीहान अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। यह दर्दनाक हादसा एक बार फिर खुले और असुरक्षित सेप्टिक टैंकों से होने वाले खतरे की ओर ध्यान दिलाता है। ग्रामीणों ने ऐसे निर्माण स्थलों को सुरक्षित ढंग से ढंकने और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

बड़ी खबरें

View All

राजनंदगांव

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग