
फ्रिज का दरवाजा खोलते ही हुआ धमाका ( Photo - Patrika )
CG News: छुईखदान ब्लॉक के भोरमपुर गांव में सोमवार को एक घर में रखे फ्रिज में अचानक धमाका हो गया। घटना में घर में मौजूद एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन उसे गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज अस्पताल राजनांदगांव ला रहे थे। इस दौरान बुजुर्ग की रास्ते में मौत हो गई। छुईखदान ब्लॉक मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित ग्राम भोरमपुर निवासी श्रीराम वर्मा पिता मेहतर राम वर्मा 52 वर्ष घरेलू उपयोग के सामान को फ्रिज में रखा था।
सोमवार सुबह श्रीराम वर्मा सामान को फ्रिज से निकाल रहे थे। दरवाजा खोलते ही फ्रिज में जोरदार धमाका हो गया। धमाका से श्रीराम वर्मा के दोनों पैर लगभग मौके पर ही उखड़ गए और शरीर के अन्य अंगों को भी गंभीर चोटें आई।
लोगों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए घायल को तत्काल छुईखदान सामुदायिक स्वास्थय केंन्द्र पहुंचाया। गंभीर स्थिति को देखते हुए घायल को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। रास्ते में श्रीराम की मौत हो गई। धमाका होने के कारणों का पता नहीं चला है। फ्रिज घर के किचन में ही रखा था और रात भर बंद भी था।
Updated on:
18 Jun 2025 01:10 pm
Published on:
18 Jun 2025 01:07 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
