23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्यमंत्री ने किया अत्याधुनिक रोपवे का लोकार्पण, लाखों श्रद्धालुओं को मंदिर दर्शन करने में होगी सुविधा …

कोरोना के चलते सार्वजनिक कार्यक्रम से किया परहेज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Atul Kumar Shrivastava

•

Updated: 14 Mar 2020, 8:46 AM IST

Chief Minister inaugurates state-of-the-art ropeway, lakhs of devotees will be able to see temple

मुख्यमंत्री ने किया अत्याधुनिक रोपवे का लोकार्पण, लाखों श्रद्धालुओं को मंदिर दर्शन करने में होगी सुविधा ...

राजनांदगांव/डोंगरगढ़. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार दोपहर मां बमलेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति द्वारा निर्मित अत्याधुनिक रोपवे का रिबन काटकर और फिर बटन दबाकर उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद उसी रोपवे से मंत्री ताम्रध्वज साहू व मोहम्मद अकबर के साथ सीधे ऊपर मंदिर जाकर मुख्यमंत्री ने माता की विधि विधान से पूजा अर्चना की व प्रदेश की खुशहाली की कामना की। कोरोना वायरस के चलते मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक कार्यक्रम से परहेज किया और पूजा के बाद सीधे रवाना हो गए।

इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इस रोपवे के उद्घाटन के साथ अब माई की नगरी में दो रोप वे हो गए हैं जो श्रद्धालुओं को दर्शन कराने में सुविधा देंगे। राज्यसभा में बाहरी नेता को चांस देने के सवाल पर उन्होंने कहा यह देश का सदन है जिसमें स्थानीय लोगों के साथ बुद्धिजीवियों को भी स्थान दिया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका निर्धारण हाईकमान ही करते हैं।

सार्वजनिक सरकारी कार्यक्रम रद्द

कोरोना वायरस के बारे में मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि दुनिया भर में इसका प्रकोप है। अब तक हजारों जाने चली गई हैं और लाखों लोग पीडि़त हैं। अभी तक कोई दवाई इसके लिए नहीं निकली इसलिए बचाव में ही सुरक्षा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने स्कूल-कॉलेज, आंगनबाड़ी केंंद्र बंद करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा को 25 मार्च तक स्थगित रखा जाएगा। सीएम बघेल ने कहा कि कोरोना की वजह से सभी शासकीय सार्वजनिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं।

ये रहे उपस्थित

मुख्यमंत्री के साथ गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवाज खान, विधायक भुनेश्वर बघेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नारायण लाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष रघुवर अग्रवाल, मंत्री नवनीत तिवारी, कोषाध्यक्ष विरधीचंद भंडारी, मंदिर ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी, ट्रस्टीगण और बड़ी संख्या में मंदिर ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित थे।

कांग्रेसियों ने किया स्वागत

इससे पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के डोंगरगढ़ पहुंचने पर मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों, जिलाध्यक्ष नवाज खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने स्वागत किया। रोपवे में भी पूर्व मंत्री धनेश पाटिला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम में आईजी विवेकानंद सिन्हा, जिलाधीश जयप्रकाश मौर्य सहित सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे। उद्घाटन कार्यक्रम में रोपवे के निर्माण की कंपनी की चेयरमैन रचना भी विशेष रूप से कोलकाता से डोंगरगढ़ पहुंचीं थी। उन्होंने मुख्यमंत्री से भी चर्चा की।

सीएम ने दी सहायता

ऊपर मंदिर में मोतीपुर ग्राम के गरीब छात्र की पढ़ाई के लिए संवेदनशीलता का परिचय देते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने उसे पचास हजार रुपए की सहायता राशि की घोषणा भी की। ग्राम मोतीपुर के रूपेश कुमार जो बनारस के आईआईटी में पढ़ रहा है के लिए बघेल ने यह सहायता दी।