28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लगातार तीन माह से बढ़ी बिजली बिल देख उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन

नागरिक संघर्ष समिति के नेतृत्व में किया विद्युत आफिस का घेराव

2 min read
Google source verification
system

लगातार तीन माह से बढ़ी बिजली बिल देख उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन

राजनांदगांव / अंबागढ़ चौकी. विद्युत कंपनी के द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को तीन से चार माह का एक साथ रिडिंग कर मनमाने बिजली देने को लेकर आम जनता ने यहां आंदोलन कर विद्युत मंडल का घेराव किया। यह आंदोलन नागरिक संघर्ष समिति के बैनर तले नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी की नेतृत्व में किया गया। बिजली बिल उपभोक्तओं अमर बाई, त्रिवेणी बाई, संतोष सोनी, रमता, राजेश ताम्रकार, चंपा बोरकर, सबल सिंह का कहना था जब से स्पाट बिलिंग की सेवा शुरू हुई है तब से घरों का बिजली बिल 5000 से भी ज्यादा दिया जा रहा है।

बिजली कंपनी को 10 दिनों की दी है मोहलत
बढ़ी हुई बिजली बिल को लेकर आ रही बहुत सारे परेशानियों से गुजर रहे आम जनता ने अपना आक्रोश दिखाते हुए 1 किमी पैदल चलकर नारा लगाते हुए विद्युत मंडल के दफ्तर पहुंचे जहां पर कनिष्ठ अभियंता सरोज गंधर्व को अपनी समस्या को अवगत कराते हुए उपभोक्ताओं के नाम व वार्ड नं. अंकित किए हुए ज्ञापन को सौपा और साथ ही उपभोक्तओं के बिजली बिल में 10 दिनों के मोहलत देकर बिल में सुधार कर राहत देने की बात कही है। बिजली बिल में सुधार नही किया गया तो 10 दिन के बाद उग्र आंदोलन होगा।

नगर बंद की चेतावनी
बिजली बिल की समस्या से पीडि़त नगर के उपभोक्ताओं ने नागरिक संघर्ष समिति का नाम देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में सभी वर्ग और विचारधारा के लोग शामिल थे। रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन करते हुए चेतावनी दी गई है अगर उपभोक्ताओं को बिजली बिल में राहत नही मिलती है तो 5 अगस्त के बाद पूरा नगर बद कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में एचएल बंसोड़, राजेश त्रिपाठी, अवधेश त्रिपाठी, संदीप दुबे, जयलाल सिन्हा, गोलू खान, मुकेश सिन्हा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

जल्द मिलेगी राहत
इ्र्रई विद्युत मंडल अं.चौकी, बीके उइके ने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं की बिजली बिल की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही राहत दी जाएगी।