
राजनांदगांव. ट्यूशन पढ़कर अपने घर जा रहे शहर के राजीव नगर इलाके से एक नाबालिग के अपहरण का मामला सामने आया है। बसंतपुर पुलिस ने अपहरण की धारा 363 के तहत मामला पंजीबद्ध कर खोजबीन शुरु कर दी है।
खोजबीन में जुटी पुलिस
बसंतपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले पेशे से प्रायवेट शिक्षक राजीव शर्मा का 15 साल का बेटा निशांत शर्मा कल रात अचानक गायब हो गया। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने पुलिस की शरण ली। कल रात से पुलिस लगातार मामले में जांच में जुटी है। बसंतपुर पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच को भी खोजबीन में लगाया गया है।
वैन में अपहरण की चर्चा
क्षेत्र में ऐसी चर्चा है कि शनिवार रात एक वैन में सवार होकर चार से पांच लोग गौरव पथ में साइंस कॉलेज से गुजराती स्कूल के बगल से राजीव नगर जाने वाले मार्ग में पहुंचे और ट्यूशन से घर लौट रहे 15 वर्षीय निशांत का अपहरण कर लिया।
हालांकि अभी तक उसके परिजनों के पास फिरौती के लिए किसी तरह का फोन नहीं आया है, लेकिन पुलिस इस चर्चा को भी जांच के दायरे में रखकर काम कर रही है।
थानों को अलर्ट
क्राइम ब्रांच की टीम कल रात से लेकर रविवार सुबह तक लगातार हाइवे और शहर से बाहर जाने वाले मार्गों में सर्च अभियान चलाती रही। जिले के सभी थानों को भी इस मामले को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।
अफसरों की नजर
नाबालिग के अपहरण मामले को लेकर एसपी प्रशांत अग्रवाल और एएसपी राजेश अग्रवाल लगातार नजर रखे हुए हैं। क्राइम ब्रांच प्रभारी एसडीओपी अभिषेक माहेश्वरी की पूरी टीम और बसंतपुर टीआई विनोद मंडावी अपने थाने के अमले के साथ मामले की तफ्तीश में जुटे हुए हैं। बसंतपुर टीआई मंडावी ने कहा कि जल्द ही पुलिस बच्चे को ढूंढ लेगी।
Published on:
04 Feb 2018 12:26 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
