CG Murder News: नगर के नजदीकी ग्राम नादिया (लिमो) के रहने वाले इंद्रेश पिता रामाधार साहू उम्र 22 वर्ष की लाश ईंट भट्ठा और खेत जाने वाले रास्ते के पास मिली। थाना प्रभारी भीम सेन यादव ने बताया कि रात्रि लगभग 9 बजे के आसपास युवक अपने पुराने घर से भोजन कर सोने के लिए नए घर के लिए निकला था, लेकिन वहां से वह वापस अपने पुराने घर जाने के लिए निकला। इस बीच क्या हुआ कोई नहीं जनता।