Chhattisgarh News: राजनांदगांव। शहर में लगातार सुअरों की मौत से फैले दहशत को लेकर पत्रिका में खबर प्रकाशित होने के बाद पशु चिकित्सा विभाग हरकत में आया है। सुअरों की अज्ञात कारणों से मौत मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय डॉक्टरों की टीम बनाई गई है, जिसमें सहायक सर्जन डॉ. सत्यजीत मेश्राम, डॉ. रजनीश अग्रवाल व तरण रामटेके शामिल हैं।