8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर में हादसा…तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी जबरदस्त टक्कर, एक की मौत

Raipur Road Accident : तहसील मुख्यालय मैनपुर से लगभग 12 किमी दूर मैनपुर देवभोग मार्ग पर शुक्रवार को दोपहर करीब 2.30 बजे बाइक सवार पिता-पुत्र को एक इको कार ने टक्कर मार दी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 13 Aug 2023, 3:50 PM IST

Echo car collided with bike riding father and son, father died

बाइक सवार पिता-पुत्र को इको कार ने मारी टक्कर

CG Road Accident : मैनपुर। तहसील मुख्यालय मैनपुर से लगभग 12 किमी दूर मैनपुर देवभोग मार्ग पर शुक्रवार को दोपहर करीब 2.30 बजे बाइक सवार पिता-पुत्र को एक इको कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में पिता की मौत हो गई। घायल पुत्र का मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़े: प्रदेश में रूठा गया है मानसून.....बारिश नहीं होने से बढ़ी किसानों की चिंता, छिंदलई माता की कर रहे पूजा-अर्चना

मिली जानकारी के अनुसार बरगांव निवासी मृतक केशनाथ पिता सोपसिंह गोड़ (55) अपने पुत्र अगनुराम (25) के साथ बाइक से मैनपुर किसी कार्य से सुबह 10 बजे पहुंचे थे। दोपहर में काम निपटाकर जब वे लौट रहे थे तब राजापड़ाव पेण्ड्रा मोड़ के पास तेजगति से सामने से (Raipur Road Accident) आ रही इको कार ने उन्हें टक्कर मार दी। मृतक के शव पोस्टमार्डम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़े: Health Alert : अस्पतालों में लग रही भारी भीड़, बदलते मौसम के चलते बढ़ रही यह बीमारी....दिखाई देते है ऐसे लक्षण