27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोलकाता से पढऩे आई डेंटल स्टूडेंट ने खाया जहर, हॉस्टल के कमरे में सहेली की लाश देखकर लड़कियों के उड़े होश

सुंदरा स्थित डेंटल कॉलेज में अध्यनरत एक छात्रा द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। छात्रा ने किस वजह से आत्महत्या की है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Dakshi Sahu

•

Updated: 9 Jun 2019, 3:30 PM IST

dental student suicide Rajnandgaon

कोलकाता से पढऩे आई डेंटल स्टूडेंट ने खाया जहर, हॉस्टल के कमरे में सहेली की लाश देखकर लड़कियों के उड़े होश

राजनांदगांव. सुंदरा स्थित डेंटल कॉलेज में अध्यनरत एक छात्रा द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। छात्रा ने किस वजह से आत्महत्या की है। इसका कारण अभी सामने नहीं आया है।

छठवें सेमेस्टर की थी छात्रा
पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कलकत्ता निवासी श्रेया विश्वास डेंटल कॉलेज में 6 सेमेस्टर की छात्रा थी।

पुलिस को दी गई जानकारी
श्रेया कॉलेज परिसर के छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही थी। शनिवार को श्रेया का शव हॉस्टल के कमरे में मिली। कॉलेज प्रबंधन द्वारा घटना की जानकारी लालबाग पुलिस को दी गई।

परिजनों का इंतजार
पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि छात्रा श्रेया ने जहर सेवन की है। फिलहाल पुलिस मृतिका के परिजनों के आने का इंतजार कर रही है।

युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

शहर के बंसतपुर चौक के पास पुरानी रंजीश को लेकर एक युवक पर दो बदमाश चाकू से जानलेवा हमला कर फरार हो गए थे। पुलिस आरोपियों के खिलाफ धारा धारा 294, 506, 324,327,34 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी थी। शनिवार को पुलिस दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है। बंसतपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बंसतपुर निवासी दुर्गा प्रसाद पारधी शुक्रवार को चौक के पास खड़ा हुआ था।

इस दौरान उडीया मोहल्ला निवासी 20 वर्षीय प्रवीण बघेल पिता ज्ञान सिंह और बंगालीचाल निवासी दीपेन्द्र मासान मौके पर पहुंचे और दुर्गा प्रसाद से विवाद करते हुए चाकू से हमला कर फरार हो गए। बताया जा रहा कि दुर्गा और प्रवीण के बीच पुरानी रंजीश थी और इस मामले को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद दुर्गा पर चाकू से हमला कर दिया था।