आरक्षक महेंद्र साहू की ड्यूटी वाहन 112 में लगी थी। सोमवार को वह शराब के नशे में ड्यूटी पहुंचा और रात में वाहन चालक प्रवीण साहू को बेरियर चलने की जिद करने लगा, उसके मना करने पर आरक्षक महेंद्र ने उसके साथ मारपीट कर दिया। इसकी शिकायत वाहन चालक प्रवीण ने लालबाग थाने में कर दी। इसके बाद जब महेंद्र से लालबाग थाने में पूछताछ की गई, तो वहां भी हंगामा करने लगा।