जब पीड़ित द्वारा राशि वापसी या नियुक्ति की मांग की गई तो आरोपी द्वारा लगातार टालमटोल किया गया। अंतत: मामला थाना कोतवाली में रिपोर्ट किया गया, जिस पर थाना कोतवाली में तत्काल अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में यह संकेत भी मिले हैं कि आरोपी द्वारा अन्य लोगों से भी इसी प्रकार की ठगी की गई हो सकती है जिसकी जांच की जा रही है।