10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वर्षो से रह रहे लोगों को आबादी पट्टा मिलने से हर्ष

विधायक ने किया भूमि स्वामी अधिकार प्रमाण पत्र का वितरण

2 min read
Google source verification
system

वर्षो से रह रहे लोगों को आबादी पट्टा मिलने से हर्ष

राजनांदगांव / बेलगांव. डोंगरगढ़ ब्लाक के सबसे बड़े ग्राम बेलगांव में 9 जुलाई को ग्रामीण आबादी भूमि पर भूमि स्वामी अधिकार प्रमाण पत्र डोंगरगढ़ विधायक सरोजनी बंजारे द्वारा भूमि स्वामी अधिकार पट्टा वितरण किया गया। आबादी पट्टा मिलने से लोगों में उत्साह देखने को मिला। पूरे ग्राम में करीब तीन सौ लोगों का आबादी पट्टा आया है। जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पटवारी प्रकाश चंद्राकर द्वारा पट्टा वितरण किया गया।

करोड़ो के कार्य हुए
ग्रामीणों को भूमि अधिकार प्रमाण पत्र लेमिनेशन युक्त दिया गया। इस पट्टे पर तहसीलदार, नायाब तहसीलदार एवं ग्राम पंचायत के सरपंच के हस्ताक्षर अंकित है। उच्च अधिकारियों और स्वत्वाधिकारियों द्वारा छत्तीसगढ़ भू राजस्व संहिता 1959 (1959 का क्र.20) के प्रावधानों अंतर्गत धारण किया गया है। सभा को संबोधित करते हुए विधायक बंजारे ने शासन के योजनाओ के बारे बताते हुए कहा कि भाजपा शासन में ग्राम बेलगाँव में करोड़ो रुपये की राशि स्वीकृत हुआ है। जिसमें नहर नाली, पशु औषधालय, उप स्वास्थ्य केन्द्र के लिए पैसा स्वीकृत हुआ है।

मिलेगी कई सुविधाएं
इसी प्रकार मुख्यमंत्री आबादी पट्टा में भूमि स्वामी को अन्य सुविधाये मिलेगी। जिसमें यह पत्र आबादी भुखंड पर धारक से स्वामित्व को सिद्ध करने का स्थाई दस्तावेज होगा जो उत्तराधिकारी हक में हस्तांतरणीय होगा। भूमि विवाद की स्थिति में आबादी भूखंड का सीमांकन कराया जा सकेगा। आबादी भूखंड का क्रय-विक्रय किया जा सकेगा। आबादी भूमि पर निर्मित परिसंपत्तियों के आधार पर ऐसे ऋण लिए जा सकेंगे जिसमें भूमि बंधक की आवश्यकता नही हो। बिजली, नल इत्यादि के कनेक्शन के लिए ग्रामीणों के पास यह प्रमाण पत्र स्वामित्व प्रमाणित करने का प्रमाण होगा। सभा को मुरली गेड़ाम ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में हुए शामिल
इस अवसर पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष सुरेंदर सिंह बन्नोआना, डोंगरगढ़ जनपद अध्यक्ष किरण साहू, जनपद अध्यक्ष जामबाई लहरे, पूर्व विधायक विनोद खांडेकर, मंडल अध्यक्ष तेजलाल वर्मा, महामंत्री राममनोहर निर्मलकर, जीवन बंजारे, छबिल साहू, सरपंच भुनेश्वरी नेतराम साहू, धरमचंद वर्मा, शैलेश अग्रवाल, मुरली गेड़ाम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए।