2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL क्रिकेट में चल रहा हाईटेक सट्टा, लैप-टाप मोबाइल से फल फूल रहा कारोबार

IPL Satta: आईपीएल क्रिकेट के नाम पर सट्टा खेलने की जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सटोरियों द्वारा हाइटेक तरीके से बड़े होटल व घरों से लैप-टाप व मोबाइल के माध्यम से सट्टा का कारोबार चलाया जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 10 Apr 2025, 1:24 PM IST

IPL क्रिकेट में चल रहा हाईटेक सट्टा, लैप-टाप मोबाइल से फल फूल रहा कारोबार

IPL Satta: देश में आईपीएल क्रिकेट का दौर चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार आईपीएल क्रिकेट की में सट्टा का कारोबार चल रहा है। शहर सहित जिले के कई क्षेत्रों में भी आईपीएल क्रिकेट के नाम पर सट्टा खेलने की जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सटोरियों द्वारा हाइटेक तरीके से बड़े होटल व घरों से लैप-टाप व मोबाइल के माध्यम से सट्टा का कारोबार चलाया जा रहा है। बावजूद इसके पुलिस द्वारा कहीं पर भी जांच कर कार्रवाई करने गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। पुलिस की अनदेखी भारी पड़ रही है।

यह भी पढ़ें: IPL में सट्टा खिलाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 मोबाईल सहित 3200 रुपए बरामद..

गौरतलब है कि देश में आईपीएल क्रिकेट का दौर चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार आईपीएल क्रिकेट के दौरान सटोरियों द्वारा टीमों के हार -जीत व बनाने वाले रनो के उपर दांव लगाकर सट्टा का अवैध कारोबार किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार शहर के कुछ जगहों व आसपास क्षेत्रों में कुछ जगहों पर आईपीएल क्रिकेट के नाम पर हाइटेक तरीके से सट्टा का कारोबार चल रहा है। आईपीएल के दौरान शहर सहित अन्य जगहों पर सट्टा खिलाने का मामला सामने आ चुका है। बावजूद इसके पुलिस प्रशासन किसी तरह की जांच व कार्रवाई करने गंभीरता नहीं दिखा रही है।

ताश पत्ती में चल रहा दांव

ग्रामीण क्षेत्रों में ताश की पत्ती में हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। जुआरी मजमा लगाकर हजारो रुपए का जुआ खेला जा रहा है। मंगलवार को घुमका पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम बरगाही बांध के पास रेड कार्रवाई कर ताश की पत्ती में हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे आरोपी अनिल टंडन पिता भागीरथी निवासी सीता डाबरी थाना छुईखदान, रूपेश वर्मा पिता भीखन निवासी जोगीगुफा ओपी लीटिया थाना बोरी जिला दुर्ग, इमरान खान पिता दरबारूदीन निवासी वार्ड 1 खैरागढ़ और कलाराम साहू पिता संतूराम निवासी कुकुरमुंडा थाना छुईखदान को गिरतार किया है। आरोपियों के फड नगदी 17422 व ताश की पत्ती बरामद की गई है। वहीं दो दिन पहले डोंगरगांव पुलिस ने भी मारगांव बांध के पास से जुआ खेल रहे 12 लोगों को गिरतार कर फड से 1 लाख 47 हजार रुपए बरामद की थी।