
मांग... फड़मुंशियों ने एसडीएम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
राजनांदगांव / खैरागढ़. छग राज्य लघुवनोपज सहकारी समिति प्रबंधक फड़मुंशी संघ ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन और रेैली कर मुख्यमंत्री के नाम स्थानीय एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर 7 सूत्रीय मांगों पर त्वरित कार्यवाही की मांग की है।
एसडीएम से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन
खैरागढ़ जिला युनियन के प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति प्रबंधकों एवं फड़मुंशियों ने रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपते कहा कि प्रबंधकों द्वारा कई बार समय-समय पर नियमितीकरण की मांग की गई, लेकिन कार्यवाही नही हो पाई।
सौंपा सात सूत्रीय ज्ञापन
एसडीएम कार्यालय पहुँची रैली के बाद संघ पदाधिकारियों ने एसडीएम को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपते बताया कि प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति के प्रबंधकों को छग राज्य लघु वनोपज सहाकरी संघ का कर्मचारी घोषित किया जाए। अन्य मांगो में सहकारी समितियों के प्रबंधकों को नियमितीकरण करने, तृतीय वर्ग कर्मचारी के समकक्ष दर्जा देने, लघुवनोपज संघ के अनुसार वेतन भत्ता, मेडिकल बीमा एवं पेंशन का निर्धारण अविलंब करने, सेवानिवृत हुए पं्रबंधकों को एकमुश्त अंश राशि 5 लाख रूपये प्रदान करने, फड़मुंशियों का मानदेय 3 हजार रूपये प्रतिमाह करने, कमीशन 150 रूपये मानक बोरा करने, तेंदुपत्ता संग्रहण कार्य के अतिरिक्त कार्य का प्रोत्साहन देने, फड़मुंशियों का चार लाख रूपये का बीमा करने की मांग शामिल है।
नहीं मिली मजदूरी राशि, ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंप कार्यवाही की मांग की
इधर ब्लाक के आमदनी पंचायत के ग्रामीणों ने पंचायत सरपंच दिनेश ठाकुर पर पंचायत के ग्रामीणों से घर में कार्य कराने और उनका भुगतान मनरेगा के तहत करने का आरोप लगाते एसडीएम को ज्ञापन सौंप कार्यवाही की मांग की है।
मृत परिवार की चल रही हाजिरी
ग्रामीणों ने शिकायत में बताया कि गांव की अनूप की पत्नी बुधिया बाई मृत हो चुकी है जिसका मजदूरी भुगतान भी कर दिया गया है लेकिन इस नाम की हाजिरी नया तालाब निर्माण में भरी जा रही है। ग्रामीणों ने त्वरित जांच कर कार्यवाही की मांग की। एसडीएम सीपी बघेल ने मामले मे सरपंच को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है ।
Published on:
25 Jul 2018 12:04 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
