
नगर की नालियों व उसके आसपास गंदगी पसरी हुई है, जिससे बीमारियों का खतरा बना हुआ है।
राजनांदगांव / गंडई पंडरिया. नगर के हर वार्ड के लोग इन दिनों मच्छरों के आतंक से परेशान है। इसका सबसे बड़ा कारण नालियों की नियमित सफाई व कीटनाशक का छिड़काव नही करने के कारण गंदगी और बदबू से मच्छरों का आतंक बढ़ गया है। लोगो को कहीं पर बैठना भी मुश्किल हो गया। घर हो या सार्वजनिक जगह हो लोगो को हर जगह तालिया बजाते ही देखा जा सकता है।
टाइफाईड के मरीज ज्यादा
गंडई शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ सहायक चिकित्सा अधिकारी डॉ.प्रशांत सोनी से हास्पिटल आने वाले मरीजों की जानकारी लिया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि अभी की स्थिति में टाइफाईड के मरीज ज्यादा आ रहे है। जो प्रदूषित खाने या प्रदूषित पानी से होते है। साथ ही ये भी बताया गया कि इस क्षेत्र में कुपोषित बच्चों की भी संख्या ज्यादा है। जिसके लिए एनआरसी योजना चलाया जा रहा है।
गंदगी से डेंगू और मलेरिया जैसे भयानक बीमारी होने का खतरा
अगर स्थिति यही रही तो पूरा शहर डेंगू और मलेरिया जैसे खतरनाक बीमारी की चपेट में आ सकते है। क्योंकि बरसात के दिनों में अगर नाली से लेकर घुरवा और सार्वजनिक जगहों के सफाई पर ध्यान नही दिया जाता है। गंदगी से उत्पन्न होने वाले मच्छर के आतंक और बढ़ जाएंगे। वहीं किसी व्यक्ति विशेष जगह की शिकायत के बाद ही नगर पंचायत सफाई पर ध्यान देती है। जबकि बरसात के दिनों में लगातार सभी जगहों की सफाई निरंतर होनी चाहिए। जिससे बीमारी से दूर रह सके।
बाजार में ज्यादा गंदगी
अगर शहर के अंदर बस्ती को छोड़कर सबसे ज्यादा गंदगी है तो बाजार पसरा, मछली मार्केट और चिकन मार्केट में है। यहां पानी गिरने के बाद बदबू और गंदगी और बढ़ जाती है, लोगों का गुजरना मुश्किल हो जाता है।
फासिंग पड़ी है बीमार
नपा सूत्रों का कहना है कि वर्षो पुराने निकाय क्षेत्र के लिए खरीदे गए मच्छर भगाने के मशीन की जो खरीदी की गई वह भी बीमार पड़ा हुआ है। निकाय में हुए पीआईसी की बैठक में नया फासिंग मशीन खरीदी करने संबंधी प्रस्ताव किया गया है।
दवा का छिड़काव किया जाएगा
सीएमओ नगर पंचायत गंडई, योगेश्वर उपाध्याय ने कहा कि नालियों की साफ-सफाई नगर के सभी वार्डो में जारी है। जल्द ही मच्छर भगाने संबंधी दवा का छिड़काव सभी वार्डो के नालियों सहित अन्य स्थानों में किया जाएगा।
Published on:
11 Aug 2018, 11:14 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.