29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Election 2023: नक्सलियों ने ली भाजपा नेता की हत्या की जिम्मेदारी, कहा- वोट मांगने की सजा दी

CG Election 2023: औंधी थाना क्षेत्र के ग्राम सरखेड़ा में 20 अक्टूबर को भाजपा नेता बिरजू तारम की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

2 min read
Google source verification
CG Election 2023: नक्सलियों ने ली भाजपा नेता की हत्या की जिम्मेदारी, कहा- वोट मांगने की सजा दी

CG Election 2023: नक्सलियों ने ली भाजपा नेता की हत्या की जिम्मेदारी, कहा- वोट मांगने की सजा दी

राजनांदगांव। CG Election 2023: औंधी थाना क्षेत्र के ग्राम सरखेड़ा में 20 अक्टूबर को भाजपा नेता बिरजू तारम की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में औंधी क्षेत्र के एक गांव में पर्चा मिला है, जिसमें भाजपा नेता बिरजू तारम की हत्या की जिम्मेदारी नक्सल संगठन भाकपा माओवादी आरकेबी डिवीजन ने ली है।

यह भी पढ़ें: CG Election 2023: 2018 के विधानसभा चुनाव में डाकमत से शासकीय सेवकों ने बता दी थी अपने मन की बात

पर्चे में बिरजू को वोट मांगने की सजा देने का जिक्र किया गया है। वहीं भाजपा और आरएसएस को निशाने में लिया गया है। वोट मांगने के लिए गांव आने पर बिरजू की तरह अन्य लोगों के साथ भी ऐसी घटना को अंजाम देने की बात लिखी गई है। बता दें कि 20 अक्टूबर को भाजपा नेता बिरजू तारम चुनाव प्रचार के बाद अपने गांव सरखेड़ा पहुंचा था। रात करीब साढ़े 8 बजे बिरजू गांव में रखे देवी प्रतिमा की पूजा अर्चना कर घर जा रहा था। इस दौरान अज्ञात हमलावरों ने घर से लगभग 300 मीटर दूर पर गोली मारकर बिरजू की हत्या कर दी थी।

यह भी पढ़ें: cg election 2023 रायपुर पहुंची राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत, गिनाई कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां

अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची पुलिस

घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी और विवेचना में घटना स्थल पर इंसास रायफल के चार खाली खोखे मिले थे। इसके बाद वारदात को नक्सलियों द्वारा अंजाम देने का अनुमान लगाया जा रहा है। सोमवार को गांव में पर्चे फेंक कर नक्सल संगठन आरकेबी डिवीजन ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। पुलिस अब इस मामले को अज्ञात तत्वों की हरकत और नक्सल मामले के साथ ही दोनों एंगल से जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें: Durg: फर्जी दस्तावेज, ठेका मजदूरों का अंतिम भुगतान नहीं, बीएसपी ने 9 एजेंसियों को किया प्रतिबंधित

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नक्सली अगर किसी घटना को अंजाम देते हैं तो उसकी जिम्मेदारी तत्काल लेते हैं। लेकिन बिरजू की हत्या के पांच दिन बाद पर्चा मिलने से अज्ञात तत्वों की हरकत से भी जोड़ा जा रहा है। फिलहाल बिरजू की हत्या मामले में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।