scriptCG Election 2023: 2018 के विधानसभा चुनाव में डाकमत से शासकीय सेवकों ने बता दी थी अपने मन की बात | Patrika News
कोरबा

CG Election 2023: 2018 के विधानसभा चुनाव में डाकमत से शासकीय सेवकों ने बता दी थी अपने मन की बात

CG Election News: हर चुनाव में पोस्टल वोट का रूझान कुछ इसी तरह का रहता है। 2008 के तुलना में 2013 विधानसभा के चुनाव में स्थिति बिल्कुल उलट दिखी थी।

कोरबाOct 25, 2023 / 01:24 pm

योगेश मिश्रा

election_2.jpg
कोरबा। CG Election News: हर चुनाव में पोस्टल वोट का रूझान कुछ इसी तरह का रहता है। 2008 के तुलना में 2013 विधानसभा के चुनाव में स्थिति बिल्कुल उलट दिखी थी। शासकीय सेवक जो चुनाव ड्यूटी में लगे होते हैं उनके लिए पोस्टल मतदान की सुविधा होती है। इन वोटों को भी मतगणना के दिन खोला जाता है। 2008 के चुनाव में चारों ही सीटों पर शासकीय सेवकों ने भाजपा के प्रति अपन रूझान दिखाया था। लेकिन 2013 में यह रूझान पूरी तरह से कांग्रेस के पाले में चला गया था। जबकि 2018 में कांग्रेस को अधिक वोट पड़े थे।
यह भी पढ़ें: Durg: फर्जी दस्तावेज, ठेका मजदूरों का अंतिम भुगतान नहीं, बीएसपी ने 9 एजेंसियों को किया प्रतिबंधित

सरकार के खिलाफ कर्मचारी व अधिकारी वर्ग के बीच कैसा माहौल है ? इसे साफ तौर पर अपने वोटों से कर्मचारियों ने बता दिया था। कोरबा जिले की चारों विधानसभा में शासकीय सेवकों के अधिक वोट को लेकर कई दिलचस्प मोड़ है। 2008 में शासकीय सेवकों ने जिन भाजपा प्रत्याशियों को वोट दिया उसमें से एक मात्र रामपुर प्रत्याशी ननकीराम कंवर ही जीत सके थे जबकि तीन सीटों पर भाजपा हार गयी थी।
यह भी पढ़ें: नेशनल हाइवे को खोद कर छोड़ दिया, गड्ढे से लोग हो रहे परेशान


वहीं जब 2008 के चुनाव में कांग्रेस के चारों प्रत्याशियों को शासकीय सेवकों ने अधिक वोट दिए तब भी भाजपा के एक मात्र कटघोरा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन ही जीत सके थे। 2018 के चुनाव में सबसे अधिक पोस्टल वोट कोरबा के भाजपा प्रत्याशी विकास महतो को पड़े थे, लेकिन वे हार गए थे।
यह भी पढ़ें: CG Election 2023: 41 साल में 10 चुनावों में केवल एक बार गैर कुर्मी को मिला है विधायक बनने का मौका

वेतन और आवास कर्मचारियों के बड़े मुद्दे

कोरबा विधानसभा पूरी तरह से शहरी क्षेत्र है, स्थानीय स्तर पर कर्मचारी वर्ग के लिए सबसे बड़ी समस्या आवास है। शहर में महंगे किराये के मकान लेने पड़ रहे हैं। कटघोरा का भी यही हाल है। जबकि रामपुर व पाली तानाखार का यह हाल है कि पूरी तरह से वनाचंल क्षेत्र होने की वजह से किराए के मकान तक नहीं मिलते। पाली तानाखार में तो कर्मचारियों को ब्लॉक मुख्यालय तक के लिए 60 किमी आना पड़ता है।
यह भी पढ़ें: cg election 2023 भाजपाई केंद्रीय मंत्री के नेतृत्व में 27 को तो कांग्रेसी मुख्यमंत्री की अगुवाई में 30 को भरेंगे नामांकन फार्म

हाउसिंग बोर्ड से कर्मचारियों के लिए हर ब्लॉक में 80-80 मकान बन तो गए हैं, लेकिन कर्मचारियेां की संख्या हजारों में है। इस वजह से सभी कर्मियों को मकान नहीं मिल सके हैं। इसके अलावा कर्मचारी संगठनों के वेतन विसंगति को दूर करने, पदोन्नति समेत कई मुद्दे हैं जिनपर कर्मचारियों की नाराजगी इस बार भी है। इस बार कर्मचारियों के वोटों पर नजर रहेगी। दोनों प्रमुख पार्टियों के घोषणा पत्र का इंतजार कर रहे।
यह भी पढ़ें: Raipur: गंदगी के कारण एक बार फिर अस्तित्व खोने की राह पर कारी तालाब

विधानसभावार पोस्टल वोट पर एक नजर

2008 भाजपा कांग्रेस
रामपुर 11147
कोरबा 11255
कटघोरा 6552
पाली तानाखार 6731
2013 कांग्रेस भाजपा
372 272
347 229
290 257
285 197

2018 कांग्रेस भाजपा
257 220
349555
296 233
167199

Home / Korba / CG Election 2023: 2018 के विधानसभा चुनाव में डाकमत से शासकीय सेवकों ने बता दी थी अपने मन की बात

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो