2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कार्यालय के आसपास की सफाई के लिए अधिकारी होंगे जिम्मेदार

टॉयलेट से बदबू आई तो अधिकारी पर लगेगा जुर्माना, कलक्टर भीम सिंह ने किया कलक्ट्रेट कैंपस का निरीक्षण

2 min read
Google source verification
system

कार्यालय के आसपास की सफाई के लिए अधिकारी होंगे जिम्मेदार

राजनांदगांव. कलक्टर भीम सिंह ने आज कलेक्ट्रेट कैंपस में स्थित कार्यालयों में साफ-सफाई का निरीक्षण किया। उन्होंने उन कार्यालय प्रमुखों पर नाराजगी जाहिर की जहाँ साफ-सफाई में कमी पाई गई। कुछ कार्यालयों की महिला कर्मियों ने टॉयलेट की नियमित साफ-सफाई नहीं होने की शिकायत की, इससे बदबू से परेशान रहने की बात कहीं। इस पर कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में अपने सफाई कर्मचारियों को निर्देशित करने कहा। उन्होंने कहा कि खराब वातावरण में काम करने की ऊर्जा में कमी आती है। साथ ही कार्यालय में पहुंचने वाली जनता के सामने भी प्रशासन की नकारात्मक छवि आती है।

बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
उन्होंने कहा कि नियमित रूप से पानी की सप्लाई भी बेहद आवश्यक है ताकि पानी के अभाव में शौचालयों की साफ-सफाई प्रभावित न हो पाए। उन्होंने कहा कि हर अधिकारी अपने कार्यालय के नजदीक के शौचालय की साफ-सफाई की मानीटरिंग करेगा। सफाई ठेकेदारों द्वारा इस संबंध में लापरवाही किए जाने पर इसकी शिकायत वे संयुक्त कलक्टर एमडी तिगाला से कर सकेंगे। उन्होंने कलेक्ट्रेट कैंपस के उन हिस्सों में वाटर हारवेस्टिंग कराने निर्देशित किया जहाँ अब तक इसे नहीं किया जा सका है। उन्होंने गलियारों में बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा कलेक्ट्रेट कैंपस में बिजली के वायरों को भी व्यवस्थित करने ई एंड एम के अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि महीने में एक बार शनिवार को कैंपस में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। बैठक में संयुक्त कलक्टर एमडी तिगाला, सहायक कलक्टर रोहित व्यास, डिप्टी कलेक्टर मरकाम तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

नियमित अंतराल में सफाई हो
नियमित रूप से धूल रहने से शारीरिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है इसलिए सर्वाधिक प्राथमिकता से अपने कार्यालय, इसके नजदीकी टॉयलेट एवं गलियारों की सफाई कराएं। उन्होंने कहा कि कलक्ट्रेट में साफ-सफाई और सुंदरता सबसे अहम है क्योंकि कलक्ट्रेट में किए गए अच्छे कार्यों को अन्य कार्यालय अपनाते हैं। इसके साथ ही कलेक्ट्रेट में बड़ी संख्या में आम जनता आती है। इन्हें यहाँ बैठने की बेहतर सुविधाएं मिले। वॉशरूम साफ-सुथरे मिले, यह बहुत जरूरी है। इसके लिए दिन में नियमित अंतरालों में यहाँ साफ-सफाई हो।

कलाकारों द्वारा बनाई गई खूबसूरत तस्वीरों से सजेगा कलक्ट्रेट
खैरागढ़ के कलाकारों द्वारा बनाई गई खूबसूरत तस्वीरों से कलेक्ट्रेट कैंपस की दीवारें सजेंगी। कलेक्ट्रेट के बाहर तथा अंदरूनी उद्यानों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा तथा अनेक प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे जिनसे भविष्य में पूरा कैंपस छायादार वृक्षों से ढंक जाएगा। यह निर्देश कलेक्टर श्री भीम सिंह ने कलेक्ट्रेट कैंपस में साफ-सफाई के संबंध में ली गई बैठक में दिए।