12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शराब दुकान हटाने कांगे्रसियों ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

एक दिवसीय प्रदर्शन किया

2 min read
Google source verification
system

छुरिया. छुरिया-चिचोला मार्ग में शराब भ_ी खुलने के विरोध में ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा नए बस स्टैण्ड में इसके विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद कांग्रसेजनों ने राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा और एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि छुरिया नगर पंचायत में स्थित शराब भ_ी को नहीं हटाया गया, तो राजनांदगांव जिले में मुख्यमंत्री एवं सांसद अभिषेक सिंह का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

नगर पंचायत छुरिया में 1 मई को चिचोला सड़क मार्ग में शासकीय देशी शराब दुकान खुलने के विरोध में छुरिया के साप्ताहिक बाजार में कांग्रेसजनों ने जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए इसे गलत ठहराते हुए हटाने की मांग की। खुज्जी विधायक भोलाराम साहू ने कहा कि गलत नीति के विरोध में हम सभी कांग्रेसजन एकजुट होकर शराब भ_ी का विरोध कर रहे हैं। जिस स्थल पर शराब भ_ी खोली गई है, उसे क्यों खोला गया यह सोचने का विषय है। उस स्थल पर रोजाना सैकड़ों लोगों की आवाजाही होती है, जिसमें खासकर स्कूली बच्चे एवं माताओं एवं बहनों का आना-जाना लगा रहता है। एक तरफ भाजपा सरकार पूरे प्रदेश में शराबबंदी की बात करती है। वहीं दूसरी तरफ नगर पंचायत छुरिया में शराब भ_ी खोला गया है, वह निदंनीय है। अपितु पूरे प्रदेश में शराब को बंद कर देना चाहिए। सरकार स्वयं शराब व्यवसाय कर रही है।

जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष नवाज खान ने कहा कि शराब भ_ी हटाने की मुहिम को नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी सिन्हा ने चलाया जो सराहनीय है। इनके द्वारा इनके विरोध में कांग्रेस के पार्षदों को सांसद एवं कलक्टर को अवगत कराते हुए शराब भ_ी बंद करने की मांग रखी गई। लेकिन इन्होंने इनकी एक नहीं सुनी। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि शीघ्र ही अगर एक सप्ताह के भीतर शराब भ_ी को नहीं हटाया गया, तो राजनांदगांव जिले में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह एवं सांसद अभिषेक सिंह का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी पूरी जवाबदारी जिला प्रशासन की होगी।

कांग्रसेजनों ने भाटिया पर लगाया आरोप
नगर पंचायत छुरिया में शराब भ_ी खोलने के मामले में कांग्रेसियों ने पूर्व मंत्री रजिन्दरपाल सिंह भाटिया को आड़े हाथों लेते हुए सीधे उन पर हमला किया। सभी ने कहा कि जिस स्थल पर शराब भ_ी खोली गई है वह पूर्व मंत्री की भूमि है। जहां शराब दुकान का विरोध किया जा रहा है। उन्होंने चंद पैसों की खातिर शराब भ_ी किराए पर दे दी। जिससे नई पीढ़ी पर इसका गलत असर जा रहा है।