28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीन दिन बाद आज से फिर होगी धान की खरीदी शुरु, परिवहन के लिए 180 वाहन लगाए गए, उठाव में आएगी तेजी …

शुक्रवार को बारिश की वजह से व शनिवार-रविवार को छुट्टी के कारण समर्थन मूल्य में खरीदी था बंद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Nitin Dongre

•

Updated: 6 Jan 2020, 7:50 AM IST

Paddy procurement will start again after three days from today, 180 vehicles have been installed for transportation, there will be a rise in lift ...

तीन दिन बाद आज से फिर होगी धान की खरीदी शुरु, परिवहन के लिए 180 वाहन लगाए गए, उठाव में आएगी तेजी ...

राजनांदगांव. जिले में समर्थन मूल्य में धान की खरीदी पिछले तीन दिन से बंद है। सोमवार से खरीदी फिर से शुरु होगी। शुक्रवार को तेज बारिश के कारण खरीदी बंद था। वहीं शनिवार व रविवार को छुट्टी की वजह से खरीदी नहीं हुई था। आज से फिर खरीदी की शुरुआत हो रही है। वहीं आज से 180 वाहनों से खरीदी केन्द्रों में रखे धान का उठाव किया जाएगा। इससे धान के उठाव में तेजी आने की संभावना है।

सहकारी सोसायटी प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बारिश के वजह से जिन किसानों का धान खरीदी नहीं किया गया था। इन किसानों का टोकन सोमवार को रद्द किया जाएगा। इन किसानों का धान खरीदी मंगलवार को होगा। जिला सहकारी बैंक के सीईओ सुनील वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को जिन किसानों को टोकन जारी किया गया था। इन किसानों का सोमवार को टोकन रद्द कर उनके धान की खरीदी मंगलवार को किया जाएगा। उन्होने बताया कि मंगलवार के दिन टोकन जारी किसानों का धान भी इसी दिन खरीदी होगी। वर्मा ने बताया कि इस दिन दोगुनी खरीदी की जाएगी।

आज से 180 वाहनों से होगा धान का उठाव

जिले में अब तक 22 लाख 61 हजार क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है। जबकि उठाव सिर्फ 6 लाख क्विंटल का हुआ है। उठाव की गति धीमी होने से कई खरीदी केन्द्रों में धान जाम है और जगह नहीं होने से खरीदी बंद होने की स्थिति में है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शासन प्रशासन द्वारा खरीदी केन्द्रों से धान का उठाव करने सोमवार से 180 वाहन लगाया गया है। इसमें मिलर्स और और ट्रांसपोर्टर धान का उठाव करेंगे। मिलर्स राइस मिल में और ट्रांसपोर्टर संग्रहण केन्द्रों मेंं धान का उठाव करेंगे। इससे पहले संग्रहण केन्द्रों में धान का उठाव शुरु हुआ था और बारिश हो गई थी। पहले दिन जिले के बीजेभाठ, नागर कोहरा और बांधाबाजार संग्रहण केन्द्र में 9 हजार 992 क्विंटल धान का संग्रहण किया गया था।

74 मिलर्स से धान उठाव का अनुबंध

मार्कफेड से मिली जानकारी के अनुसार धान उठाव करने जिले में 74 मिलर्स से अनुबंध हुआ है। इसमें 69 मिलर्स का अरवा दान और 15 मिलर्स का उसना के लिए अनुबंध हुआ है। अरवा के लिए 24 लाख क्विंटल और उसना के लिए 27 लाख क्विंटल का अनुबंध हुआ है। मिली जानकारी के मिलर्स द्वारा अनुबंध के एवज में नान में 1 लाख 80 हजार क्विंटल और एफसीआई में 20 हजार क्विंटल चावल जमा किया जा चुका है।

180 वाहन लगाए गए

जिला सहकारी समिति के सीईओ सुनील वर्मा ने कहा कि तीन दिन बाद आज से खरीदी फिर शुरु हो रही है। शुक्रवार को बारिश के कारण खरीदी बंद ता। इस दिन जारी किए टोकन को सोमवार को रद्द कर इन किसानों का धान मंगलवार को खरीदी की जाएगी। परिवहन के लिए आज से 180 वाहन लगाए गए हैं।