1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गणपति उत्सव के पवित्र अवसर पर भक्ति में लीन CG के लोग, देर रात निकलेंगी झांकियां, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Ganpati Utsav 2023 : शहर में गुरुवार रात को विसर्जन झांकी निकाली जाएगी। इस बार 30 से 32 झांकियां निकलेंगी।

2 min read
Google source verification
गणपति उत्सव के पवित्र अवसर पर भक्ति में लीन CG के लोग, देर रात निकलेंगी झांकियां, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

गणपति उत्सव के पवित्र अवसर पर भक्ति में लीन CG के लोग, देर रात निकलेंगी झांकियां, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

राजनांदगांव. शहर में गुरुवार रात को विसर्जन झांकी निकाली जाएगी। इस बार 30 से 32 झांकियां निकलेंगी। समितियों की ओर से झांकी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। ज्यादातर झांकियाें में पौराणिक कथाओं का चित्रण किया गया है। प्रदेश की लोक परंपरा भी नजर आएगी। समितियों ने तीन-तीन जीप में झांकियां बनाई हैं ताकि दर्शकों को मूर्तियों को मूवमेंट और विषय स्पष्ट रूप से समझ आए।

यह भी पढ़ें : CG Politics : बृजमोहन अग्रवाल और राजेश मूणत ने CM बघेल पर बोला हमला, कहा - मुख्यमंत्री का भूमिपूजन एक धोखा है...

जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से भी सुरक्षा इंतजाम पर जोर दिया जा रहा है। शहर में चप्पे-चप्पे पर जवानों की तैनाती रहेगी। पुलिस की ओर से पीएचक्यू में 600 जवानों की मांग रखी गई है।

इधर विसर्जन झांकी निकालने के एक दिन पूर्व सीएसपी अमित पटेल ने डीजे संचालकों की बैठक ली। सीएसपी के थाना प्रभारी कोतवाली ऐमन साहू, थाना प्रभारी बसंतपुर कौशलेश देवांगन, सायबर सेल प्रभारी भरत बरेठ, चिखली प्रभारी नरेश कुमार बंजारे की उपस्थिति में पुलिस कंट्रोल रूम स्थित जनसंवाद कक्ष में बैठक ली गई। डीजे संचालकों से ध्वनि का निर्धारण के संबंध मे विस्तार से चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें : रायगढ़ के वन मंडल में घुसा 118 हाथियों का दल, 41 किसानों के फसलों को रौंदा, दहशत में लोग

सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी

भीड़ में बदमाशी करने वालों पर नजर रखी जाएगी। शहर के हर चौक-चौराहाें पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। बदमाशी करते पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई होगी। पुलिस की ओर से लगातार गुंडा, बदमाशों की धरपकड़ की जा रही है।

यह भी पढ़ें : इस हाल में मिला कांग्रेस नेता का शव, परिजनों के लगाया ये आरोप, जांच में जुटी पुलिस

लाइसेंस होना जरूरी

सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग निर्धारित सीमा से अधिक नहीं रखा जाएगा। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन नहीं होने पर शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी। डीजे वाहन को चलाने वाला व्यक्ति के पास ड्राईविंग लाइसेंस होना जरूरी है।

Story Loader