2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पर्यावरण को बचाये रखने रासेयो छात्रों द्वारा प्राथमिक शाला में पौधरोपण

कुमरदा व भेजराटोला में लगे पौधे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Nakul Ram Sinha

•

Updated: 26 Jul 2018, 10:22 AM IST

system

पर्यावरण को बचाये रखने रासेयो छात्रों द्वारा प्राथमिक शाला में पौधरोपण

राजनांदगांव / डोंगरगांव. अंचल के हायर सेकण्ड्री स्कूल कुमरदा के राष्ट्रीय सेवा योजना तथा इको क्लब के छात्रों ने कार्यक्रम अधिकारी बसंत यादव के मार्गदर्शन में पौधरोपण किया। गोद ग्राम भेजराटोला के प्राथमिक शाला परिसर तथा कुमरदा में सार्वजनिक स्थल, शाला परिसर, सोसायटी कैम्पस, शीतला मंदिर तथा तालाब के मेड़ में पेन्टाफार्म, करंज, आंवला, अर्जुन, जाम, जामुन, नीबू, बादाम, मुनगा सहित फलदार तथा छायादार 450 पौधों का रोपणकर अस्थायी सुरक्षा घेरा निर्माण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। हरियर छत्तीसगढ़ अभियान के अंतर्गत कुमरदा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नूनकरण भूआर्य ने छात्रों द्वारा किये जा रहे पौधारोपण को अनुकरणीय बताया।

प्राचार्य नेताम ने कहा जीवन में वृक्षों का अमूल्य योगदान है, पौधरोपण कर पर्यावरण सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर ग्राम पटेल कांती लाल साहू एवं शाला विकास समिति के अध्यक्ष हीरा सेन, दीपक उर्वशा उप सरपंच, रेखाचंद यादव, सुरेश तिवारी पीटीई, व्याख्याता मिलापदास साहू, तुलाराम पिस्दा, केआर पोटर, वीरेंद्र वैष्णव उपस्थित थे।

पौधरोपण कर दिया समाज को संदेश
कबीरमठ नादिया ग्राम में साहू परिवार द्वारा पौधरोपण कर समाज को पर्यावरण का संदेश दिया है। छायादार, फ लदार व सुंदरता बढ़ाने वाले पौधे का रोपण किया गया और इसे सुरक्षित रखने का संकल्प लिया. इस अवसर पर जपं अध्यक्ष प्रीति साहू उपस्थिति रही।

तहसील परिसर में हुआ पौधरोपण
डोंगरगांव. नगर के तहसील परिसर में नगर में पदस्थ अधिकारियो व कर्मचारियों ने पौधों का रोपण कर उसे बड़ा करने के लिए शपथ लिया. इस अवसर पर बीएमओ रागिनी चंद्रे, डोंगरगाँव तहसीलदार प्रियंका देवांगन, छुरिया तहसीलदार लक्ष्मीकांत कोरी, स्वास्थ्य विभाग के भोज साहू, अधिवक्ता हृदेश तिवारी, दस्तावेज लेखक संतोष श्रीवास्तव, किशुन वैष्णव सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

स्कूल में पौधरोपण कर लिया सुरक्षा का संकल्प
ठेलकाडीह. बखत रेंगाकठेरा के हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में 21 जुलाई को पौधरोपण कर सुरक्षा का संकल्प लिया गया। इस पौधरोपण अभियान के अवसर पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष हरिराम साहू, सदस्यगण केशरी प्रसाद तिवारी, बलदाउ राम साहू, गोपाल दास साहू, भागवत वर्मा सहित प्राचार्य आरपी साव, पूर्व माध्यमिक स्कूल के प्रधान पाठक बीडी साहू, प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक नेताम, सहित छात्र-छात्रओं व शिक्षकगण उपस्थित रहे। इस दौरान छात्र-छात्राओं को वृक्ष के महत्व के बारे में बताया गया। वृक्ष हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण है, हम सभी को संकल्प लेना होगा कि प्रतिवर्ष पर्यावरण को बचाने के लिए हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा का रोपण करना चाहिए। अभियान के तहत शालेय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के 50 पौधों का रोपण किया गया है। जिसमें नीम, नीलगिरी, व फलदार पौधे शामिल है।

पौधों को लिया गया गोद
स्कूल के 11वी कृषि के छात्रों ने पौधरोपण कर सुरक्षा का संकल्प लिया। साथ ही छात्रों ने एक-एक पौधों को गोद लेकर देखभाल करने का संकल्प लिया। विशेष रूप से पाम व अशोक के पौधों का रक्षण का संकल्प छात्रों द्वारा लिया गया है।