26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

10वीं और 12वीं की क्लास शुरू होने से पहले इस स्कूल के 11 टीचर कोरोना पॉजिटिव, शेड्यूल बदला

- राजनांदगांव के निजी स्कूल में एक साथ 11 शिक्षक कोरोना पाजिटिव- 18 फरवरी से 10वीं और 12वीं की शुरू होने वाली कक्षाएं- स्कूल ने शैक्षणिक शेड्यूल को टाल दिया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 18 Feb 2021, 2:42 PM IST

school students-

school students-

राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव (Coronavirus in Rajnandgaon) के एक निजी स्कूल में एक साथ 11 शिक्षक कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद स्कूल ने शैक्षणिक शेड्यूल को टाल दिया है। नेशनल हाईवे पर स्थित युगांतर पब्लिक स्कूल गुरुवार से खुलने वाला था। यहां स्थानीय परीक्षाएं होनी थीं।

कोरोना को लेकर आई राहत की बड़ी खबर: इस प्रदेश के 2 जिले एक साथ हुए कोरोना मुक्त

स्कूल के प्राचार्य मधुसूदन नायर ने बताया कि गुरुवार से 10वीं और 12वीं की कक्षाएं लगनी थी, लेकिन अब ये कक्षाएं मार्च में लगेंगी। इसी तरह 9वीं और 11वीं की ऑफलाइन होने वाली परीक्षाएं अब ऑनलाइन ली जाएंगी।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में 10 महीने से बंद स्कूल (School reopen in Chhattisgarh) 15 फरवरी से फिर खुल गए। स्कूल के अलावा कॉलेज भी 15 फरवरी से खुल गए। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में स्कूल-कॉलेज को फिर से खोलने का फैसला लिया गया था।

दोगुना किराया के बाद अब बैग सैनिटाइज के नाम पर यात्रियों से वसूल रहा इतने रुपए

311 संक्रमित मिले, 261 हुए स्वस्थ
प्रदेश में बुधवार को 311 लोगों में कोरोना संक्रमण की पहचान हुई, जबकि 173 स्वस्थ हुए। वहीं, 4 और मरीजों ने इलाज के दौरान दमतोड़ दिया। इनमें 2 रायपुर के रहने वाले थे। अब तक इस बीमारी से 3788 जानें जा चुकी हैं।