8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: काम के दौरान मजदूर की मौत, मुआवजा देने से किया इनकार, परिजनों ने फैक्ट्री का किया घेराव

CG News: क्रेस्ट स्टील फैर्क्टी में काम करते समय एक मजदूर की तबीयत बिगड़ने पर मौत हो गई। इस हादसे के बाद उचित मुआवजा की मांग को लेकर मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने फैक्ट्री का घेराव कर दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 21 Oct 2024, 1:44 PM IST

CG News

CG News: सोमनी थाना क्षेत्र के जोरातराई गांव में संचालित क्रेस्ट स्टील फैर्क्टी में काम करते समय एक मजदूर की तबीयत बिगड़ने पर मौत हो गई। इस हादसे के बाद उचित मुआवजा की मांग को लेकर मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने फैक्ट्री का घेराव कर दिया। खबर लिखे जाने तक फैक्ट्री प्रबंधन व ग्रामीणों के बीच मुआवजे को लेकर बातचीत जारी थी।

यह भी पढ़ें: CG News: NMDC के चेयरमैन से मिले खदान मजदूर संघ के सदस्य, दिवाली से पहले रखी ये मांग

मिली जानकारी के अनुसार जोरातराई निवासी 38 वर्षीय योगेश साहू लंबे समय से क्रेस्ट फैक्ट्री में काम कर रहा था। रविवार को भी मजदूर योगेश साहू काम करने फैक्ट्री गया था। काम के दौरान योगेश की तबीयत बिगड़ गई और गश्त खाकर गिर गया। फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा मजदूर योगेश को फैक्ट्री के एबुलेंस में भिलाई स्थित अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल पहुंचने के पहले ही योगेश की मौत हो गई। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई। मृतक के परिजन व ग्रामीण भिलाई स्थित अस्पताल पहुंचे। बताया जा रहा है कि अस्पताल में ही मृतक के परिजनों व फैक्ट्री प्रबंधन के बीच मुआवजे की बात हुई। जिसमें परिजनों ने 15 लाख रुपए की मांग रखी थी।

इस दौरान प्रबंधन 10 लाख रुपए देने की बात कही। ग्रामीणों ने बताया कि अस्पताल से आने के बाद फैक्ट्री प्रबंधन अपने बातों से पलट गया और नियमानुसार 2 लाख रुपए देने की बात करने लगे। इससे आक्रोशित मृतक के परिजन व जोरातराई के ग्रामीणों ने फैक्ट्री का घेराव कर दिया। मौके पर सोमनी पुलिस दल बल के साथ मौजूद है। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्ष की चर्चा चल रही थी। प्रबंधन की ओर से टालमटोल किया जा रहा था।