
किस कदर सड़क निर्माण में लापरवाही बरती गई है तस्वीर कर रही बयां।
राजनांदगांव / अंबागढ़ चौकी. आषाढ़ की पहली बारिश में मार्री-भोजटोला मुख्य सड़क के बीच का पुल और सड़क बाढ़ में बह गया। सड़क और पुल के बह जाने से एक दर्जन से भी अधिक गांव सप्ताह भर से मुख्यालय से कटे हुए है। मार्ग क्षतिग्रस्त होने के चलते राजनांदगांव से भोजटोला बसे नही चल पा रही है साथ ही बीमारों को अस्पताल तक पहुंचाने एम्बुलेंश गांव नही पहुंच पा रही है।
कच्ची रोड बाढ़ में बह गई
मिली जानकारी के अनुसार मार्री-भोजटोला के बीच लगभग डेढ़ किमी मुख्य सड़क डामरीकरण नही हो पाया है। इसी कच्चे सड़क पर एक सप्ताह पूर्व आए बाढ़ में सड़क और पुलिया तेज धार में बह गया है। इस मार्ग में चलने वाली बस सेवा पुरी तरह से बाधित हो गई है। यात्री आधे मुकाम देववाड़वी तक ही सफर कर पा रहे है। सड़क के बाधित होने से इस वनांचल क्षेत्र के लगभग एक दर्जन गांव मुख्यालय से कटे हुए है।
एम्बुलेंश की सुविधा भी नहीं मिल रही
लोगो को आवागमन के लिए तकलीफ हो रही है। इसी बीच बीमार तथा प्रसव पीडि़तों को एम्बुलेंश कि सुविधा भी नही मिल पा रही है। जैसे तैसे ग्रामीण मुश्किलों के बीच सफर तय कर रहे है। खेती-किसानी के इस मौसम में इस मार्ग से किसान खाद बीज अन्य सामाग्री तय करते है जो खासा परेशान है। इस संबंध में एसडीओ सीएल कुशवाहा ने बताया कि जानकारी प्राप्त हुई है, तत्काल पुल और सड़क को दुरूस्त करने के निर्देश दिया गया है।
नहीं मिल रही रशद
भोजटोला कैम्प में तैनात पुलिस व आईटीबीपी की दिनचर्या सामाग्री व्यय इसी मार्ग से होती है। एक सप्ताह से सड़क के बाधित होने से ग्रामीणों के साथ-साथ सुरक्षा बल के जवानों को भी परेशानी उठाना पढ़ रहा है।
मुख्यालय से कटे गांव
मार्री-भोजटोला पुलिया और सड़क ध्वस्त होने से मार्रीए, भोजटोला, फासी टोला, मुरेर, घावड़ेटोला, माधोपुर, चिलाडबरी, चउरगॉव, मंडावी टोला, कुरूभ_ी ग्राम के ग्रामीण फिलहाल मुख्यालय से कटे हुए है।
Published on:
22 Jul 2018 11:04 am
बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
