27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Politics: प्रत्याशी के ऐलान से पहले बीजेपी को झटका, एक ने दिया इस्तीफा, मची खलबली

CG Politics: आक्रोशित भाजपा पार्षद गगन आइच ने भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा देने संबंधित पत्र जिला अध्यक्ष रमेश पटेल व पूर्व सांसद अभिषेक सिंह को भेजा है।

3 min read
Google source verification
CG Politics

CG Politics: नगर निगम में आयुक्त अभिषेक गुप्ता की कार्यप्रणाली को लेकर पार्षदों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। विकास कार्यों पर रोक लगाने व मनमानी का आरोप लगाते कई बार मामले की शिकायत पार्टी नेताओं से करने के बाद भी किसी तरह की कार्रवाई नहीं करने से आक्रोशित भाजपा पार्षद गगन आइच ने भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा देने संबंधित पत्र जिला अध्यक्ष रमेश पटेल व पूर्व सांसद अभिषेक सिंह को भेजा है।

यह भी पढ़ें: CG By Election: रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से कौन होंगे उम्मीदवार, बीजेपी-कांग्रेस ने बनाया ये फॉर्मूला

वहीं कांग्रेसी पार्षद ऋषि शास्त्री भी निगम आयुक्त पर अपने वार्ड के कई विकास कार्यों पर रोक लगाने का आरोप लगाकर 22 अक्टूबर से आयुक्त के चेंबर के सामने धरना प्रदर्शन करने की तैयारी में है। अपने इस्तीफा पत्र में पार्षद गगन आइच ने कहा कि वह भाजपा में पिछले 20 सालों से सदस्य हैं और लगातार जनहित में कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि उसके वार्ड में स्थित पाताल भैरवी मंदिर की रोड व अन्य जगह के विकास कार्यों पर निगम आयुक्त द्वारा रोक लगा दिया गया है। मिलने पर वह अपमानित करते हैं।

पार्षद गगन ने पत्र में लिखा है कि सालभर पहले राज्य में कांग्रेस की सत्ता के दौरान उसने वार्ड के विकास कार्यों के लेकर आयुक्त अभिषेक गुप्ता से मिलने गया था। इस दौरान आयुक्त द्वारा उनसे मारपीट की गई थी और थाना में उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था।

इस दौरान पूर्व सांसद अभिषेक सिंह से लेकर भाजपा के बड़े नेता आयुक्त के खिलाफ शिकायत करने की मांग को लेकर 3 घंटे तक बसंतपुर थाना में बैठे थे। गगन ने पत्र में लिखा है कि सत्ता परिवर्तन के बाद भी आयुक्त को यहां से नहीं हटाया गया और उनकी मनमानी चल रही है। गगन ने इन्ही कारणों ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देने का पत्र लिखा है।

वहीं निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता की कार्यप्रणाली को लेकर राजीव नगर के कांग्रेसी पार्षद ऋषि शास्त्री भी 22 अक्टूबर को निगम में आयुक्त के चेंबर के सामने धरना प्रदर्शन करने की तैयारी में है। पार्षद ऋषि ने अपने प्रदर्शन की जानकारी कांग्रेस पार्टी व निगम प्रशासन को दे दी है। पार्षद ऋषि ने बताया कि उसके वार्ड में सडडक चौड़ीकरण के लिए 85 लाख, गेट निर्माण के लिए डेढ़ लाख, आडिटोरियम के पीछे सड़क निर्माण के लिए 18 लाख व अन्य कार्यों की स्वीकृति हुई है, लेकिन इन कार्यों को आयुक्त द्वारा रोक लगाने का आरोप लगाया है।

मिली जानकारी के अनुसार पार्षद गगन व ऋषि शास्त्री के अलावा भाजपा व कांग्रेस के कई पार्षदों में भी आयुक्त की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी है। आने वाले कुछ दिनों में कुछ अन्य पार्षद भी निगम आयुक्त के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी में है। दो माह बाद निगम का चुनाव है। ऐसे में आयुक्त के खिलाफ पार्षदों की उपज रहे नाराजगी दोनों पार्टी के लिए नुकसान दायक हो सकता है।

भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश पटेल ने बताया कि पार्षद गगन आइच के पार्टी से इस्तीफा देने की जानकारी नहीं है। अब तक मुझे इस्तीफा पत्र नहीं मिला है। पार्षद किसी मामले को लेकर नाराज है तो उनसे बात कर समजाइश देगें। नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने कहा पार्षद गगन मुझ पर झूठा आरोप लगा रहा है। पार्षद ऋषि शास्त्री के वार्ड में सड़क निर्माण पर प्राइवेट लैंड सामने आ रहा है। भू अर्जन कराने कहा गया है। प्राइवेट लैंड में निर्माण कराना संभव नहीं है।

भाजपा पार्षद वार्ड 45 के भाजपा पार्षद गगन आइच ने बताया कि आयुक्त निगम में अफसरशाही चला है। पार्षदों की किसी समस्या पर ध्यान नहीं देता। विकास कार्यों पर रोक लगा दिया है। आयुक्त के खिलाफ भाजपा के नेता शिकायत लेकर थाने में 3 घंटा बैठे थे, लेकिन आज तक उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज होकर अपना इस्तीफा भेजा हूं। इधर कांग्रेसी पार्षद भी विकास कार्यों को रोकने के नाम पर आयुक्त के खिलाफ 22 अक्टूबर को अनशन पर बैठने की तैयारी में है।