Rajnandgaon News: मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के दिघवाड़ी पूर्व माध्यमिक शाला के शिक्षक गुलाब कुमार सिन्हा विद्यार्थियों का जीके (जनरल नॉलेज) बढ़ाने नवाचार कर रहे हैं। हर शनिवार को बैगलेस-डे के दिन केबीसी (कौन बनेगा करोड़पति) की तर्ज पर स्कूल परिसर मेें कौन बनेगा सैकड़ापति का प्रोग्राम कराकर बच्चों से सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछते हैं और सही जवाब मिलने पर नकद पुरस्कार भी देते हैं। इनाम की राशि वे स्वयं ही वहन करते हैं। इसके लिए किसी की मदद नहीं लेते।