पुलिस और वन विभाग में मचा हड़कंप
केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए इसकी पूरी रिपोर्ट मांगी है। इससे वन विभाग व पुलिस विभाग मेें हड़कंप मचा हुआ है। मिली जानकारी अनुसार पिछले शुक्रवार को पुलिस कर्मियों ने एक संरक्षित वन्य जीव सिवेट (कबरबिज्जू) को पहले तो अधमरे होते तक बांस से पीटा, फिर ट्रेनी राइफल से गोली मार कर हत्या कर दी।