27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रत्याशियों के परिजन भी कूदे चुनावी समर में, घर-घर पहुंच रही महिलाएं

खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Nakul Ram Sinha

•

Updated: 31 Oct 2018, 12:08 PM IST

system

जनसंपर्क... खैरागढ़ विधानसभा में महिला कार्यकर्ता भी प्रचार में जुटी।

राजनांदगांव / खैरागढ़. विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार की कमान प्रत्याशियों के साथ साथ घर परिवार और परिजन भी संभालते जनसंपर्क के लिए घर घर पहुंच रहे हैं। खैरागढ़ में कांग्रेस भाजपा के अलावा जोगी कांगेे्रस भी दमदारी से अपनी उपस्थिति दिखा रही है। भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल कांग्रेस प्रत्याशी गिरवर जंघेल सहित जोगी कांग्रेस के देवव्रत सिंह ने प्रचार के लिए मोर्चा संभाल लिया है। पार्टी पदाधिकारियों के साथ परिजन भी जनसंपर्क में कूद चुके हंै। इस हप्ते प्रचार में और तेजी आने की संभावना है भाजपा कांग्रेस सहित जोगी कांग्रेस के स्टार प्रचारको की भी सभा की तैयारी शुरू हो चुकी है।

चोपड़ा बाजार में घूमी
रविवार को साप्ताहिक बाजार में भी नपाध्यक्ष मीरा चोपड़ा ने कांग्रेस के पक्ष मे समर्थन मांगा। पार्षद सुमन पटेल सहित महिला कांग्रेस पदाधिकारियो के साथ नपाध्यक्ष मीरा चोपड़ा ने सब्जी विक्रेताओ के साथ दुकानदारो के पास पहुंच कांगे्रेस को मतदान की अपील करते कहा कि पिछले 15 वर्षो मे लोग सरकार को देख चुके है गरीबी, किसानों से धोखा और बेरोजगारी ही प्रदेश सरकार की पहचान बन गई है चोपड़ा ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनते ही किसानो का कर्जा माफ और बिजली बिलों में आधी कमी की जाएगी।

राज्य के फैसले दिल्ली में नहीं जनता करेगी
जोगी कांग्रेस के प्रत्याशी देवव्रत सिंह ने भी रविवार को शहर के दाऊचौरा में दाउ साहब बाबा मंदिर के साथ शीतला मंदिर में पूजा के बाद पार्टी के विधानसभा कार्यालय का शुभारंभ करते जनसंपर्क करते कहा कि प्रदेश के हित के लिए दिल्ली की बजाय प्रदेश मे फैसले के लिए जोगी की सरकार जरूरी है। सिंह ने स्थानीय मुददे गिनाते कहा कि मंहगाई, जीएसटी जैसे फैसलो से लोगो का भला नही हो पाया जोगी सरकार आने के बाद भी सभी वर्गो के साथ प्रदेश का भला हो पाएगा।

प्रत्याशियों का चल रहा तूफानी दौरा
भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल के प्रचार के साथ उनकी पत्नी घाना बाई भी प्रचार अभियान में कूद चुकी है। रविवार को कोमल की पत्नी घाना बाई ने शहर सहित विभिन्न जगहों पर परिजनों के साथ कोमल के प्रचार की कमान संभाली। इस दौरान महिला मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ जंघेल ने टिकरापारा सहित विभिन्न वार्डो का दौरा कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। इधर कोमल भी मोर्च पर डटे हैं। वनाचंल क्षेत्र साल्हेवारा मे तूफानी दौरे मे कोमल जंघेल ने कहा कि भाजपा को चुनने पर विकास के लिए तरसने की जरूरत नही पड़ेगी। वहीं कांग्रेस के प्रचार अभियान में प्रत्याशी गिरवर जंघेल की बहू भी कूद पड़ी है। रविवार को कांग्रेस के प्रदेश सचिव नीलेन्द्र शर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष मीरा चोपड़ा की अगुवाई मे कांग्रेस का शहर के पिपरिया वार्ड में घर घर दस्तक अभियान चला। वार्ड पार्षद शैलेन्द्र वर्मा के साथ वार्ड एक और दो में लोगों के साथ संपर्क कर कांग्रेस ने समर्थन मांगा। इधर प्रत्याशी गिरवर जंघेल का दौरान साल्हेवारा इलाके रहा।