
गलती माफ नहीं होगी, एसडीएम ने अधिकारियों की ली बैठक लेकर दी चेतावनी
राजनांदगांव / खैरागढ़. विभागीय कार्यो को समय पर पूरा करने एसडीएम सीपी बघेल ने विभागीय अधिकारियों की आवश्यक बैठक लेकर निर्धारित समय सीमा में कार्य संपादित करने के निर्देश दिए। स्थानीय एसडीएम कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में एसडीएम सीपी बघेल, वनविभाग एसडीओ जयदीप झा, जनपद सीईओ ज्ञानेंद्र सिंह ठाकुर, नायब तहसीलदार चित्रलेखा चंद्रवंशी, नपा सीएमओ पीएस सोम, खादय अधिकारी नरेन्द्र वाहने सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे। बैठक में लोक निर्माण, $सिंचाई, पिपरिया परियोजना, स्वास्थ्य, कृषि, विद्युत मंडल के अधिकारी मौजूद थे।
तहसील में रूके काम जल्द निपटाये
राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में खसरा बीवन नकल समय पर प्रदान करने, नामांतरण बंटवारा के कार्यो में लोगों को राहत देते निर्धारित समय में पूरा करने, आय निवास की कार्यवाही त्वरित रूप से करने के निर्देश दिए गए। फसल बीमा के लिए जारी कार्यवाही में किसानों को इसका लाभ दिलाने कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए गए।
शिक्षकों की नियमित उपस्थिति हो
शिक्षा अधिकारी महेश भुआर्य को ब्लाक के स्कूलों का समय पर संचालन करवाने, शिक्षकों की नियमित उपस्थिति की लगातार जांच करने के निर्देश दिए गए। वनविभाग को तेंदुपत्ता बोनस की कार्यवाही पूरी करने, महिला बाल विकास विभाग को आंगनबाड़ी केन्द्रों को समय पर संचालन, भवनों में साफ-सफाई के साथ नौनिहालों के लिए बेहतर व्यवस्था बनाने, कृ षि विभाग को खाद बीज की व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। एसडीएम कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में एसडीएम सीपी बघेल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
अवैध शराब-गांजे पर हो त्वरित कार्यवाही
एसडीएम बघेल ने पुलिस विभाग को अवैध शराब बिक्री और गांजा तस्करी पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग को बिजली की शिकायतों पर कार्यवाही ग्रामीण क्षेत्रों में त्वरित कार्यवाही करने, लोक निर्माण विभाग को सोनेसरार पुलिया में नगरपालिका के साथ मिलकर त्वरित निदान कर यातायात व्यवस्था को सुधारने निर्देश दिए। बैठक में लोक निर्माण, $सिंचाई, पिपरिया परियोजना, स्वास्थ्य, कृषि, विद्युत मंडल के अधिकारी मौजूद थे।
Published on:
22 Jul 2018 11:20 am
बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
