
अवैध रेत खनन करने सरंपच व ग्रामीणों को धमका रहे
राजनांदगांव / डोंगरगढ़. समीपस्थ ग्राम पारागांवखुर्द की सरपंच सहित ग्रामीणों ने एसडीएम को पारागांवकला निवासी महेंद्र वर्मा एवं उनके भेजे हुए लड़कों द्वारा डराने-धमकाने तथा घर में घुसकर विडियो बनाकर गांव में सार्वजनिक कर तथा रेत खनन करने के लिए दबाव बनाने की शिकायत की गई।
थाने में की गई रिपोर्ट दर्ज
प्राप्त जानकारी अनुसार पारागांव का निवासी महेंद्र पिता रेवाराम वर्मा द्वारा 20 जून को रात 11 बजे अपने गांव में बैठक के बहाने सरपंच भागबती वर्मा के पुत्र लक्ष्मीनारायण को बुलाकर महेंद्र व खेलन वर्मा द्वारा गाली-गलौज की गई और उसकी बाईक छीन ली गई। जिसकी रिपोर्ट 21 जून को थाने में दी गई तथा पुलिस ने 23 जून को पारागांवकला निवासी दुर्गा साहू के घर से सरपंच पुत्र की बाईक को जप्त किया। उसके बाद 25 जून को महेंद्र व कचरू साहू द्वारा अपने तीन लड़को भावेश, राजकुमार एवं एक अन्य को रात में लगभग 12 बजे सरपंच के घर घुसाकर सरपंच पुत्र की खोजबीन कर घर की वीडियोग्राफी की गई।
नदी की रेत पर माफियाओं की नजर
सरपंच भागबती वर्मा ने बताया कि मेरे घर की बहु-बेटियो का विडियो बनाकर धमकाते है तथा गांव के लोगों को भी धमका रहे है जिससे गांव में दहशत का माहौल है। सरपंच ने बताया कि महेंद्र रेत माफिया है और उसकी निगाह गांव के नदी की रेत पर है जहां पारागांव खुर्द में लगभग 80 प्रतिशतनदी का रकबा आता है जो प्रतिबंधित है और महेंद्र द्वारा गुंडे भेजकर धमकाने के पीछे अवैध रेत खनन करना है।
सरपंच सहित ग्रामीण हुए शामिल
सरपंच सहित ग्रामीणों ने कहा कि गांव में यदि किसी के साथ कुछ अनहोनी होती है तो उसके जवाबदार महेंद्र और खेलन वर्मा होंगे। इन्हें शीघ्र ही नहीं रोका गया तो आए दिन ये अपनी मनमानी करते रहेंगे। शिकायत करने वालों में जयपाल सिन्हा, बेनीराम, मोहनलाल, छबिलाल, लोमस, चंद्रकुमार, ताराबाई, सुमन साहू, अमरीकाबाई, लता, परदेशी, सरोज सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
Published on:
29 Jun 2018 12:15 pm
